{"_id":"a0e43fa0-5f9d-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"doctors-are-back-to-work-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में हड़ताल खत्म, कांट्रैक्ट डॉक्टर होंगे स्थायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में हड़ताल खत्म, कांट्रैक्ट डॉक्टर होंगे स्थायी
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 16 Jan 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में 48 घंटे की हड़ताल पर गये करीब चार हजार डॉक्टर अपनी मांगें पूरी होने से काम पर लौट आये हैं। मंगलवार देर शाम बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने हड़ताल खत्म होने की घोषणा की।
विज्ञापन
हड़ताल खत्म होने से पहले भासा की स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार के साथ वार्ता हुई। उसके बाद डॉक्टर्स करीब 21 घंटे तक हड़ताल पर रहने के बाद काम पर लौटे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा संघ की लगभग सभी मांगों को मान लिया गया है और अन्य पर विचार का भरोसा दिलाया गया है। संघ की मुख्य मांग थी कि संविदा पर बहाल डॉक्टरों की सेवा साक्षात्कार के आधार पर नियमित की जाये। इसे सरकार ने मान लिया है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा यह भी स्वीकार कर लिया गया है कि संविदा के आधार पर डॉक्टरों की नियुक्ति हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के पैटर्न पर की जायेगी। इन राज्यों में संविदा पर बहाल डॉक्टरों की सेवा साक्षात्कार के आधार पर नियमित होती है। साथ ही वेतन विसंगति दूर करने, इंक्रीमेंट व पिछले छह महीनों से डॉक्टर्स द्वारा की जा रही महत्वपूर्ण मांगों पर सरकार ने सहमति जतायी है।