Bihar News : दरभंगा मेडिकल कॉलेज ठप; बारिश के जलजमाव से पढ़ाई 5 दिनों के लिए बंद, अस्पताल भी बुरे हाल में
DMCH : लगातार बारिश होने के कारण पूरे अस्पताल परिसर में जलजमाव है। इस कारण से अस्पताल परिसर, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल जलमग्न हो गया है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने अगले पांच दिनों के लिए सारे क्लास सस्पेंड कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा मेडिकल कॉलेज को अगले 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। लगातार बारिश होने के कारण पूरे अस्पताल परिसर में जलजमाव है। इस कारण से अस्पताल परिसर, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल जलमग्न हो गया है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने अगले पांच दिनों के लिए सारे क्लास सस्पेंड कर दिए गए हैं। साथ ही कॉलेज छात्रों से कहा गया है कि जिनके हॉस्टल में पानी प्रवेश कर गया है वह घर जा सकते हैं।
प्रिंसिपल के चेंबर में भी घुटने भर पानी
कॉलेज परिसर का हाल यह है कि पूरा कॉलेज तैरता दिख रहा है। साथ ही टेबुल और फाइल बचाने में मेडिकल स्टाफ जुटे हैं। इतना ही नहीं दरभंगा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल के चेंबर में भी घुटने भर पानी है। प्रिंसिपल के एन मिश्रा ने जिला प्रशासन और नगर निगम से पानी निकासी के लिए गुहार लगाई है।
पांच दिनों के क्लास को सस्पेंड कर दिया गया है
इस मामले में प्रिंसिपल डॉक्टर केएन मिश्रा ने बताया कि बुधवार को काफी वर्षा होने के कारण पूरे परिसर जलजमाव हो गया है। मेडिकल कालेज के क्लास रूम, विभागों में भर्ती मरीजों के बेड के नीचे, कार्यालय कक्षो में जलजमाव हो गया है। हम चाहते हैं कि काम सुचारू ढंग से चले। इसका प्रयास कर रहे हैं। काफी कठिनाइयों के बावजूद हमलोग मरीजो का इलाज कर रहे। होस्टल और मेस में पानी घुस जाने के कारण छात्रों की मांग पर पांच दिनों के क्लास को सस्पेंड कर दिए गया है। मेरे चेम्बर में भी एक फीट से ज्यादा पानी भर गया है। प्रशासन और नगर निगम इस मामले को गंभीरता से ले। उन्होंने आने वाले मरीजों से कहा है कि जलजमाव से आने थोड़ी समस्या होगी लेकिन हमलोग इलाज में कोई समस्या नहीं होने देंगे।