फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   DM who reminded lesson of law to CBI judge had lobbied for Lalu Prasad Yadav in fodder scam case

लालू यादव को सजा देने वाले सीबीआई जज को खुद है न्याय का इंतजार

Wed, 10 Jan 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Wed, 10 Jan 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
DM who reminded lesson of law to CBI judge had lobbied for Lalu Prasad Yadav in fodder scam case
लालू यादव
चारा घोटाला में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाए जाने से पहले सीबीआई के स्पेशल जज शिवपाल सिंह को फोन कर लालू की पैरवी की गई थी। स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के डीएम और एसडीएम ने फोन किया था। दोनों ने फोन कर लालू यादव की पैरवी की थी। रांची स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चारा घोटाला के देवघर ट्रेजरी से हुई फर्जी निकासी केस में लालू को जज शिवपाल सिंह ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया। 
विज्ञापन


चारा घोटाला केस में वीडियो कॉन्प्रेंसिंग से सजा सुनाने से पहले जज शिवपाल सिंह ने लालू प्रसाद यादव से कहा था कि आपके कई शुभचिंतक फोन कर पैरवी कर रहे हैं, लेकिन मैं कानून के मुताबिक ही काम करूंगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीआई जज शिवपाल सिंह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के शेखपुर खुर्द गांव के रहनेवाले हैं। कुछ समय पहले गांव में कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती करने लगे। इसका विरोध करने पर शिवपाल सिंह के भाई सुरेंद्र पाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया। यही नहीं जज साहब की जमीन के बीचो-बीच चक रोड निकाल दिया गया। जज शिवपाल सिंह खुद डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां के तत्कालीन एसडीएम ने जमीन को मुक्त कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद बीडीओ और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में जमीन पर पत्थर लगवाए गए लेकिन विरोधियों ने इसे भी उखाड़ फेंका। इसके बाद जब शिवपाल सिंह ने डीएम और एसपी से शिकायत की तो डीएम ने कहा कि, 'आप झारखंड में जज हैं न, आप कानून पढ़कर आएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed