टिकटों के लेकर बीजेपी में बवाल, बिहार के कई दिग्गज नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी ने टिकटों की एक लिस्ट क्या जारी की मानो बवाल ही हो गया। बिहार बीजेपी के कई नेता टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हैं और माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में ये बवाल और भी बढ़ सकता है।
मोदी के प्रबल समर्थक गिरिराज सिंह को नवादा से टिकट गिया गया जबकि वो बेगूसराय से टिकट चाह रहे थे। बेगूसराय से नवादा के सांसद भोला सिंह को टिकट दिया गया है।
शुक्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा उस वक्त देखने के मिला जब गिरिराज सिंह पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे। राजनाथ सिंह के दरवाजे से ही उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
कहा गया कि उन्होंने अपॉइंटमेंट नहीं लिया था। खबर जैसे ही मीडिया में आई राजनाथ ने खुद गिरिराज को फोन कर वापस बुला लिया। लेकिन अब देखना ये होगा कि गिरिराज का टिकट बदला जाएगा या फिर गिरिराज की नाराजगी कोई नया गुल खिलाएगी।
शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं नाराज
पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी पार्टी से नाराज हैं। बिहारी बाबू ने साफ कर दिया है कि पटना साहिब ही उनकी पहली और आखिरी पसंद है। शत्रु पहले भी जब-तब बगावती तेवर दिखाते रहे हैं।
आडवाणी के पक्ष में भी शत्रु खड़े दिखे थे। तब से ही माना जा रहा था कि उनके टिकट पर आंच आ सकती है लेकिन ये भी साफ है कि उनकी नाराजगी पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है।
पार्टी रिस्क लेने से डरती दिखाई दे रही है और पार्टी के टिकट जारी करते हुए महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि सिन्हा से बात करके ही सीट तय की जाएगी।
और भी कई हैं नाराज
रामेश्वर चौरसिया काराकाट सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन अब ये सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को चली जाएगी। चौरसिया ने अपनी नाराजगी जती दी है और अब गेंद बीजेपी के पाले में है।
बिहार बीजेपी के नेता अश्विनी चौबे ने भी कह दिया है पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावना की अनदेखी की है। जेडीयू और आरजेडी से आने वालों को भी टिकट मिला है इस बात से भी बीजेपी के नेता नाराज हैं।
बिहार में जिस तरह उठा पटक का मौसम चल रहा है उसे देखते हुए कोई हैरानी नहीं होगी अगर बिहार बीजेपी में टूट हो जाए।