पाकिस्तान से युद्ध लड़ाकर चुनाव जीतना चाहते हैं मोदी : दिग्विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव पर टिप्पणी को लेकर अदालती कार्रवाई का सामना करने बिहार आए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान से युद्ध लड़ाकर चुनाव जीतना चाहती है।
मोदी की कथनी और करनी में अंतर है। मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पठानकोट की घटना में आईएसआई के अधिकारियों को बुलाने की क्या आवश्यकता थी? उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यूपीए शासनकाल में भी सर्जिकल स्ट्राइक हो चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस ने कभी उसका राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश नहीं की। दिग्विजय ने साफ किया पीएम पद के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ही हैं।
रामदेव को बताया आपराधिक चरित्र का व्यक्ति
उन्होंने बिहार में महागठबंधन सरकार के कामों की सराहना की। यूपी में समाजवादी पार्टी के घमासान पर बोले यह उनका पारिवारिक मामला है। इंदौर में बाबा रामदेव पर टिप्पणी के चार साल पुराने मामले में बुधवार को वैशाली की जिला अदालत से जमानत के बावजूद उन्होंने कहा कि वह अपनी बात पर कायम हैं।
रामदेव आपराधिक चरित्र के व्यक्ति हैं। उनकी और उनके चेले बालकृष्ण की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने विश्वविद्यालय और फूड पार्क के निर्माण के लिए रामदेव को जमीन दी, लेकिन इस पर उन्होंने अपना व्यवसाय खड़ा कर लिया।
यह नियमों के खिलाफ है। केंद्र सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। जांच में यह भी देखा जाए कि क्या चैरिटी की राशि से व्यवसाय हो सकता है? क्योंकि बाबा को जो भी पैसा मिला, सब चैरिटी के नाम पर मिला।
तीन तलाक के मुद्दे को मुस्लिमों पर छोड़े देना चाहिए
तीन तलाक के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि इस मुद्दे का संबंधित समुदाय पर छोड़ देना चाहिए। सामान्य नागरिक संहिता पर उन्होंने सभी दलों को विश्वास में लेने की जरूरत बताई। पाकिस्तानी कलाकारों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार से वीजा मिलने के बाद ही हिंदुस्तान आते हैं।
उन्होंने राज ठाकरे की पाकिस्तानी कलाकारों पर दिए गए बयान की आलोचना भी की। इससे पहले पटना पहुंचकर दिग्विजय ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की।
उन्होंने लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। दिग्विजय ने कहा कि देश में जो भी सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ेगा कांग्रेस उसके साथ है।