फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Despite increase in water level of Kosi river in Darbhanga, police is patrolling by ferrying vehicle on boat

Bihar: नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बावजूद पुलिस गाड़ी को नाव पर चढ़ाकर कर रही पेट्रोलिंग; लोगों ने की तारीफ

Sun, 25 Jun 2023 12:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:38 PM IST
सार

दरभंगा के एसएसपी के निर्देश पर कोसी की तेज धारा में नाव पर गश्ती गाड़ी को पार कर दियारा में गश्त किया जा रहा है। दियारा में गश्ती बढ़ने से दियारा क्षेत्र में अपराधियों का खौफ कम हुआ है। वहीं, कुशेश्वरस्थान पुलिस के इस कार्य की दियारा के हजारों लोग सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Despite increase in water level of Kosi river in Darbhanga, police is patrolling by ferrying vehicle on boat
गश्ती के लिए नाव से गाड़ी ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के तिलकेश्वर ओपी और कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के दियारा में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्ती बढ़ाए हुए है। विगत दिनों में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बावजूद पुलिस अपनी गश्ती को लगातार बढ़ाए हुए है। जहां कोसी नदी की धारा ने गश्ती अवरुद्ध की। वहां गश्ती दल जोखिम उठाकर नाव पर गाड़ी को चढ़ा कर गश्त कर रहा है। इसे देख स्थानीय लोग दरभंगा पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, नेपाल के तराई इलाके में बारिश होने के कारण कोसी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। इसके कारण तिलकेश्वर और कुशेश्वरस्थान के दियारा में गश्ती रुक गई थी। उसके बाद दरभंगा के एसएसपी के निर्देश पर कोसी की तेज धारा में नाव पर गश्ती गाड़ी को पार कर दियारा में गश्त किया जा रहा है। दियारा में गश्ती बढ़ने से दियारा क्षेत्र में अपराधियों का खौफ कम हुआ है। वहीं, कुशेश्वरस्थान पुलिस के इस कार्य की दियारा के हजारों लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय आशीष कुमार का कहना है कि पहले दियारा में घटना होती थी तो पुलिस को यहां आने में पूरा दिन लग जाता था। खेतों की पगडंडियों से चलकर पुलिस यहां आती थी। लेकिन कुशेश्वरस्थान से फुलतौड़ा सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद दर्जनों गांव एसएच 56 से जुड़ जाएंगे। उसके बाद दियारा में पुलिस का गश्त करना और भी आसान हो जाएगा। वहीं, लोगों का कहना है कि सड़क नहीं होने के बाद भी जिस तरह पुलिस ने दियारा में गश्त बढ़ाई और अपराधियों पर नकेल कसी है, वह काबिल-ए-तारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed