फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   departure of Patna SSP Avkash Kumar, three shooters and two liners arrested in Mantu Rai murder case

Bihar News: पटना छोड़ने से पहले आखिरी वार, अवकाश कुमार ने मंटू हत्याकांड के कातिलों को दबोचा

Sun, 15 Jun 2025 04:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 04:36 PM IST
सार

पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने अपनी विदाई से पहले रविवार को आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने खांचेकलां थाना क्षेत्र में मंटू राय की हत्या मामले में पांच अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
 

विज्ञापन
departure of Patna SSP Avkash Kumar, three shooters and two liners arrested in Mantu Rai murder case
पटना एसएसपी अवकाश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय में आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मात्र पांच महीने तक राजधानी की कानून-व्यवस्था की कमान संभालने वाले अवकाश कुमार का हाल ही में तबादला कर दिया गया है। बिहार गृह विभाग ने शनिवार को 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया, जिसमें पटना एसएसपी का नाम भी शामिल है। अब पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा पटना के नए एसएसपी होंगे।
विज्ञापन


खांचेकलां हत्याकांड में पटना पुलिस को बड़ी सफलता
प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि 19 मई को पटना सिटी के खांचेकलां थाना क्षेत्र के दुल्दी घाट में मंटू राय की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में तीन शूटर और दो लाइनर को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधी पटना सिटी इलाके में सुपारी लेकर हत्या की घटनाओं में शामिल थे।
विज्ञापन


 शूटरों से पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में अनिकेत, आयुष और राजन प्रमुख शूटर हैं। इन्होंने पटना सिटी, मालसलामी, रामकृष्ण नगर और खांचेकलां थाना क्षेत्र में सुपारी लेकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। इनके पास से दो देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप

सुपारी देने वाले की भी पहचान
एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मंटू राय की हत्या के पीछे जिस व्यक्ति ने सुपारी दी थी, उसकी पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस गिरफ्तारी से पटना सिटी क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई हत्याओं पर लगाम लगने की उम्मीद है। एसएसपी अवकाश कुमार ने अपने आखिरी बयान में कहा कि पटना में सीमित समय में काम करने का अनुभव सराहनीय रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि पटना पुलिस भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed