फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Demand for special state

विशेष राज्य का दर्जा मांगने वाले बिहार की हक़ीकत

Sun, 16 Mar 2014 12:57 PM IST
Updated Sun, 16 Mar 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for special state

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो मार्च को सड़क पर उतरे थे। मौक़ा था उनकी पार्टी के बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को तेज़ करने के लिए बिहार बंद का आह्वान।

विज्ञापन


तब अरविंद केजरीवाल और किरण कुमार रेड्डी के बाद नीतीश कुमार दो महीने से भी कम समय के अंदर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरने वाले तीसरे मुख्यमंत्री बने थे। बंद के मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक दिवसीय धरने का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने विशेष राज्य का दर्जा मिलने से होने वाले फ़ायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि अगर ऐसा हुआ तो राज्य के अपने संसाधन बचेंगे और केंद्र से पहले के मुक़ाबले ज्यादा राशि मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त धन को खर्च करने में बिहार फिसड्डी

Demand for special state

लेकिन एक तरफ बिहार सरकार राज्य के विकास के लिए विशेष राज्य के रूप में केंद्र से ज्यादा राशि की मांग कर रही है तो दूसरी ओर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक यानी कैग की हालिया रिपोर्ट बताती है कि बिहार सरकार अपने पास उपलब्ध राशि का लगभग एक चौथाई हिस्सा ख़र्च ही नहीं कर पा रही है।

वित्तीय वर्ष 2012-13 के 'राज्य का वित्त' पर कैग की रिपोर्ट पिछले महीने बिहार विधानसभा में पेश की गई। इसके अनुसार 2012-13 के दौरान बिहार सरकार के पास 51 अनुदान और विनियोग के विरुद्ध कुल 93,613।52 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध थी। लेकिन सरकार इसमें से केवल 70,469।15 करोड़ रुपए ही ख़र्च कर पाई।

इस तरह बिहार सरकार 23,144।37 करोड़ रुपए की बहुत बड़ी राशि ख़र्च ही नहीं कर पाई जो उपलब्ध राशि के एक चौथाई से थोड़ा ही कम है। इस रिपोर्ट के आईने में एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि पिछले आठ साल से विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने के बावजूद सरकार क्या वित्तीय प्रबंधन के लिहाज से ख़ुद को इसके तैयार कर पाई है?

राज्य में वित्तीय अनुशासन का आभाव

Demand for special state

अर्थशास्त्री और रघुराजन कमेटी में बिहार का प्रतिनिधित्त्व करने वाले शैबाल गुप्ता के अनुसार राज्य को विकास के लिए ज्यादा पैसे मिले इसकी लड़ाई अलग है और उपलब्ध राशि पूरी ख़र्च हो यह चुनौती अलग है। दोनों के बीच कोई विरोधाभास नहीं है। शैबाल की राय में वर्तमान में सरकार अगर उपलब्ध राशि का 75 प्रतिशत ख़र्च कर पा रही है तो यह भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। पहले की सरकारें इतना भी ख़र्च नहीं कर पाती थीं। हालांकि उनका भी मानना कि इस क्षमता को और बढ़ाए और बेहतर किए जाने की ज़रूरत है।

दूसरी ओर अर्थशास्त्री और कंट्री कंसल्टेंट के रूप में विश्व बैंक को अपनी सेवाएं दे चुके शशिभूषण मानते हैं कि राज्य में वित्तीय अनुशासन नहीं है। उनके अनुसार हाल के वर्षों में राज्य सरकार ने ऐसा कोई ब्लू-प्रिंट पेश नहीं किया है जिसमें उसने ज्यादा राशि मिलने पर उसके ख़र्च की रूप-रेखा पेश की हो।

उनके अनुसार राज्य अपने पास उपलब्ध राशि पूरी तरह ख़र्च कर पाए इसके लिए ज़रूरी है कि सरकार वित्त विभाग को और स्वायत्तता दे। लेकिन नीतीश कुमार के कार्यकाल में भी यह स्वायत्तता अब तक नहीं मिल पाई है।

राशि खर्च हो इसके लिए यह भी ज़रूरी है कि समय पर विभिन्न योजनाओं के लिए राशि आवंटित की जाए और हर महीने ख़र्च की निगरानी भी की जाए। शशिभूषण बताते हैं कि हाल के वर्षों में कुछ राज्यों ने वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में यह पहल की है कि हर महीने संबंधित योजना राशि का लगभग आठ प्रतिशत ख़र्च हो और हर तिमाही में इसकी समीक्षा कर इसे समायोजित भी किया जाए।

बेहतर प्रबंधन ज़रूरी

Demand for special state

कैग रिपोर्ट के बहाने अर्थशास्त्री राज्य की वित्तीय सेहत पर अलग-अलग राय सामने रख रहे हैं। ऐसे में सहज ही यह भी सवाल खड़ा होता है कि वित्तीय मोर्चे पर ऐसी तैयारी के मद्देनज़र क्या बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग छोड़ देनी चाहिए? क्या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए?

शैबाल गुप्ता कहते हैं कि आप पैसे ख़र्च नहीं कर पा रहे हैं इस कारण आपको ज्यादा राशि नहीं मिले, यह कोई तर्क नहीं है। राशि ख़र्च करने की क्षमता प्रशासनिक क्षमता से जुड़ा़ हिस्सा है और ज्यादा राशि मिलने से ही यह क्षमता बढ़ती है।

वहीं इस सबंध में राजनीतिक विश्लेषक महेंद्र सुमन का कहना है कि बिहार जैसे ऐतिहासिक रूप से ग़रीब और पिछड़े राज्य को विशेष राज्य दर्जा, आर्थिक पैकेज, ऋण में छूट जैसी जो भी सहायता मिले उसकी मांग लगातार की जानी चाहिए।

लेकिन साथ-साथ यह भी ज़रूरी है कि राज्य सरकार पहले उपलब्ध राशि को संभालने लायक, ख़र्च करने लायक बने और इसके लिए अपने वित्तीय प्रबंधन और बजटीय नियंत्रण पर ध्यान दें। ऐसी ही कई अनुशंसाएं कैग ने अपनी रिपोर्ट में भी की हैं जिन पर सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed