फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Delhi Police arrested fraud from nawada for pretending to be the owner of a cement company

Delhi Police arrested fraud: खुद को सीमेंट कंपनी का मालिक बता नवादा के युवक ने एजेंसी देने को 1.04 करोड़ ठगे

Sun, 08 Jan 2023 08:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Jan 2023 08:43 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने नवादा के रजौली पुलिस के सहयोग से दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक करोड़ साढ़े चार लाख रूपये नगद, 16 मोबाइल और 25 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi Police arrested fraud from nawada for pretending to be the owner of a cement company
सीमेंट कंपनी का मालिक बन कर 58 लाख का की ठगी करने वाले दो शातिरों को दिल्ली पुलिस ने नवादा से दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने नवादा के रजौली पुलिस के सहयोग से दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक करोड़ साढ़े चार लाख रूपये नगद , 16 मोबाइल और 25 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी रजौली थाना क्षेत्र के तिलैया गांव से की गयी है। इस संबंध में नवादा गिरफ्तार करने आई दिल्ली की पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस की मदद से  इन दोनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों अपराधियों की पहचान कतरीसराय थाना क्षेत्र के कतरडीह गांव निवासी योधन मांझी के पुत्र चंदन कुमार और छाछुबीगघा गांव निवासी कपिलदेव सिंह के बेटे गोपाल कुमार के रूप में की गयी।

विज्ञापन


सीमेंट कंपनी के मालिक बन सीमेंट एजेंसी दिलाने का दिया था झांसा
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी युगल किशोर जैन को ये दोनों सीमेंट कंपनी के मालिक बनकर सीमेंट एजेंसी दिलाने का झांसा देते हुए 58 लाख  की ठगी की थी। जब युगल किशोर जैन को इस बात का एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी की गयी है तब उन्होंने 1 दिसंबर 2022 को दिल्ली क्राइम ब्रांच में साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आयी और मोबाइल सर्विलांस से इनकी तलाश शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस नवादा तक पहुंची और नवादा पुलिस के सहयोग से 10 सदस्यीय एक टीम का गठन किया। फिर दिल्ली और नवादा की पुलिस ने मिलकर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ससुराल में छुप कर बैठे थे अपराधी 
पुलिस ने चंदन कुमार को रजौली थाना क्षेत्र के तिलैया गांव स्थित उसके ससुराल से एक करोड़ एक लाख रूपये और 15 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया जबकि गोपाल कुमार को पुलिस ने साढे तीन लाख कैश और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर कर लिया । फ़िलहाल दिल्ली पुलिस दोनों साईबर अपराधियों को अपने साथ दिल्ली ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed