फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Delhi court to pronounce order on july 30 on whether to summon lalu family as accused in irctc case

आईआरसीटीसी टेंडर घोटाला: लालू और उनके परिवार को बतौर आरोपी समन भेजा जाए या नहीं, 30 जुलाई को फैसला

Fri, 27 Jul 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi court to pronounce order on july 30 on whether to summon lalu family as accused in irctc case
लालू यादव और उनका परिवार

आईआरसीटीसी होटल टेंडर घोटाले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बतौर आरोपी समन भेजने वाले आदेश पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 30 जुलाई तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि लालू और उनके परिवार को इस मामले में समन भेजा जाए या नहीं। 

विज्ञापन


बता दें कि लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव पर 2006 में विनय व विजय कोचर से पटना में पॉश जगह पर मौजूद 3 एकड़ जमीन लेकर आईआरसीटीसी के रांची व पुरी के होटल उनकी कंपनी सुजाता होटल को सौंप देने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई ने 16 अप्रैल को लालू, उनके बेटे तेजस्वी, पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 
विज्ञापन


सीबीआई ने अदालत को बताया कि रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य और आईआरसीटीसी के पूर्व ग्रुप मैनेजर बी. के. अग्रवाल पर मुकदमा चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से मंजूरी प्राप्त की गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अग्रवाल पर कार्रवाई की अनुमति दी है। इस अधिकारी पर मामले में लालू व उनके परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर देरी कर मामले को कमजोर करने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोप है कि निविदा प्रक्रिया को कठोर बनाया गया था और उससे छेड़छाड़ भी की गई थी। साथ ही निजी पार्टी (सुजाता होटल) की मदद के लिए निविदा प्रक्रिया की शर्तों को बदल दिया गया था। 

सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेम चंद गुप्ता और उनकी पत्नी सरला गुप्ता, आईआरसीटीसी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक पी. के. गोयल के और आईआरसीटीसी के तत्कालीन निदेशक राकेश सक्सेना का नाम भी चार्जशीट में दाखिल किया है। 


इसके अलावा चार्जशीट में आईआरसीटीसी के तत्कालीन ग्रुप महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) वीके अस्थाना और आरके गोयल, सुजाता होटल के दोनों निदेशकों विनय कोचर और विजय कोचर और पटना के चाणक्य होटल के मालिकों के भी नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed