फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Delhi: BJP president JP Nadda chairs a meeting with party MPs and senior leaders from Bihar 

बिहारः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की पार्टी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक 

Sat, 29 Aug 2020 05:39 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 29 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi: BJP president JP Nadda chairs a meeting with party MPs and senior leaders from Bihar 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बिहार के पार्टी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना महामारी के बीच बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर वर्चुअल बैठकों का दौर जारी है। कोरोना के बावजूद पार्टी लगातार चुनाव की तैयारियां कर रही है। बीते तीन पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ड ने डिजिटल माध्यम से बिहार भाजपा कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक को संबोधित किया था।
विज्ञापन

 


खबरों के मुताबिक, सितंबर में बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है। कोरोना काल में बिहार विधानसभा के चुनाव भारत के पहले चुनाव होंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। 


इसके लिए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए बिहार के सभी सांसदों की आज यानी 29 अगस्त को बैठक बुलाई थी। सांसदों के अलावा भाजपा महासचिव व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी बैठक में शामिल हुए। बता दें कि भाजपा ने हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव की तैयारियों में शामिल किया है।

गौरतलब है कि हाल ही में नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दल मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे।


उन्होंने कहा था, 'जब-जब भाजपा, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) एक साथ आई है, तब-तब राजग की जीत हुई है। इस बार भी हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यशस्वी होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed