फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   defernce between manjhi's nomination forms in five days

पांच दिन में 'गायब' हुए मांझी के 7 लाख रुपए

Thu, 01 Oct 2015 04:02 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
defernce between manjhi's nomination forms in five days

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम की मांझी की अचल संपत्ति पांच दिन में क़रीब पौने दो लाख रुपए घट गई है। इतने ही दिनों में उनकी नकदी भी पांच लाख रुपए से अधिक घट गई है।

विज्ञापन


ये तथ्य मांझी की ओर से चुनाव आयोग को दिए गए दो शपथ पत्रों में दर्ज जानकारियों में अंतर से सामने आए हैं, जो कि उन्होंने दो अलग-अलग विधानसभा सीटों से नामांकन के साथ दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


जीतनराम मांझी इस बार दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान लड़ रहे हैं. उन्होंने 21 सितंबर को जहानाबाद ज़िले के मखदूमपुर और 26 सितंबर को गया ज़िले की इमामगंज के लिए पर्चा भरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाता वही, पर घटी नकदी

defernce between manjhi's nomination forms in five days

मखदूमपुर सीट के लिए दाखिल शपथ पत्र में मांझी की कुल अचल संपत्ति क़रीब 38 लाख 21 हज़ार रुपए दर्ज है। जबकि इमामगंज सीट के नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए शपथ पत्र में उनकी कुल चल संपत्ति करीब 36 लाख 42 हजार रुपए बताई गई है।

शपथपत्र में ये भी बताया गया है कि मांझी का भारतीय स्टेट बैंक की विधानसभा शाखा के खाते में करीब 19 लाख 60 हजार रुपए जमा हैं। साथ ही विधानसभा शाखा में जमा नकदी भी घटकर करीब 14 लाख 30 हजार रुपए रह गई है।

बंदूक के मालिक
इतना ही नहीं मखदूमपुर सीट वाले शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास कोई बंदूक नहीं है जबकि इमामगंज वाले शपथ पत्र में उन्होंने अपने पास दो बंदूकें होने की बात कही है।

साथ ही मांझी के शपथ पत्रों में पत्नी की अचल संपत्ति और उनकी देनदारी के संबंध में दी गई जानकारियों में भी अंतर है। इमामगंज बिहार विधानसभा की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जा रही है। यहां मांझी का मुक़ाबला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता और बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed