{"_id":"1005c2a546dab15605ebe0e4fdd0713d","slug":"death-of-ex-minister-in-lalu-s-confrence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर हुई पूर्व मंत्री की मौत, लालू देते रहे भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर हुई पूर्व मंत्री की मौत, लालू देते रहे भाषण
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री आनंद मोहन यादव का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब राजद सुप्रीमो लालू यादव नोनिया बिंद बेलदार समाज के एक सम्मेलन में भाषण दे रहे थे।
विज्ञापन
आश्चर्य की बात यह है कि लालू का भाषण तब भी जारी रहा जब कार्यकर्ता आनंद मोहन को स्टेज से लेकर बाहर और वहां मौजूद लोगों को यह बताया गया कि उनको सिर्फ चक्कर आया है।
विज्ञापन
मंत्री को दिल का दौरा पड़ने के बाद वहां मौजूद किसी भी वीआईपी ने मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया और करीब 15 मिनट बाद एक कार्यकर्ता उन्हें गाड़ी से पटना मेडिकल कॉलेज लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
लालू का भाषण तब बंद हुआ जब राज्य सरकार में मंत्री श्याम रजक ने उन्हें बताया कि आनंद मोहन को बचाया नहीं जा सका है। उसके बाद लालू मंच से उठ गए और एक मिनट का मौन रख कर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।