{"_id":"6469f55cef7792165b0ba7b5","slug":"dead-body-of-youth-found-in-suspicious-condition-in-rohtas-relatives-expressed-fear-of-murder-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रोहतास में संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रोहतास में संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Sun, 21 May 2023 04:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 21 May 2023 04:11 PM IST
सार
मृतक के चचेरे भाई राकेश कुमार ने आशंका जताई कि विक्की का शव 10 फुट नीचे पानी में था तो आखिर किसने उसके शव को ऊपर लाकर रख दिया। जब शव सड़क पर रखा गया तो इसकी सूचना परिजनों को क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना अंतर्गत कादिरगंज मोहल्ले से संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान कादिरगंज मोहल्ला निवासी अभय शंकर बिंद के बेटे विक्की कुमार के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई राकेश कुमार ने बताया कि विक्की कुमार आज सुबह घर से शौच के लिए बाहर निकला था। तभी कुछ घंटे बाद मोहल्ले के लोगों ने उनके घर पर आकर सूचना दी कि विक्की अचेत अवस्था में गिरा हुआ है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तो विक्की का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि जहां से विक्की का शव बरामद किया गया है, वहां एक बोरिंग है। बोरिंग के पास एक नया मकान है, जिसमें शराब और गांजे का कारोबार किया जाता है। उसने आशंका जताई कि विक्की का शव 10 फुट नीचे पानी में था तो आखिर किसने उसके शव को ऊपर लाकर रख दिया। जब शव सड़क पर रखा गया तो इसकी सूचना परिजनों को क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक विक्की के पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। लेकिन परिजन उसकी हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।