{"_id":"64296d522d8d074cb90ccd87","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-suspicious-condition-in-banka-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बांका में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बांका में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे
Sun, 02 Apr 2023 05:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 02 Apr 2023 05:27 PM IST
सार
बांका सदर थाना क्षेत्र में जगतपुर स्थित रेलवे ट्रैक के पास रविवार को पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। युवक बीती रात को मेला देखने के लिए घर से निकला था। लोग दबी जुबान में युवक की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हत्या करने के लगाए जा रहे कयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बांका सदर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक बीती रात को मेला देखने के लिए घर से निकला था। घटना जगतपुर स्थित रेलवे ट्रैक के पास की है। मृतक की पहचान बांका के विजयनगर निवासी शिवम पोद्दार (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिवम घर से दो सौ रुपये लेकर मेला देखने जाने के लिए बीती रात ही निकला था। उसके देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन भी की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, रविवार को ट्रेन से बांका आ रहे कुछ लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इससे शिवम का शव पेड़ से लटके होने की पहचान हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों के साथ ही बांका पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
लोग दबी जुबान में उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने को लेकर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। बांका थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन