{"_id":"647700c0a9fe05b8ee087c37","slug":"dead-body-of-hotel-operator-found-in-four-pieces-on-railway-track-in-muzaffarpur-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक पर चार टुकड़ों में मिली होटल संचालक की लाश; पीटकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक पर चार टुकड़ों में मिली होटल संचालक की लाश; पीटकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप
Wed, 31 May 2023 01:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 May 2023 01:39 PM IST
सार
मृतक के परिजनों ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि रोशन सिंह का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक के पास पड़ा है। हाथ बंधे हुए थे। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने उसके साथ पहले मारपीट की। फिर हत्या कर शव को ट्रैक किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
मृतक रोशन सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के दुबहा में होटल संचालक रोशन सिंह (30) का शव मिला है। शव चार टुकड़ों में बंटा था। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक दिया गया है, ताकि किसी को शक न हो। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी रेल थाना मुजफ्फरपुर को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फिर घटना के बारे में मृतक के परिजन को सूचना दी। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है। मृतक सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा का रहने वाला था। उसका दुबहा इलाके में नाश्ता का होटल है।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि पहले रोशन सिंह के साथ मारपीट की गई। फिर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया है। परिजन ने बताया कि घर के लोग गांव में ही एक पूजा में शामिल होने गए थे। रोशन की पत्नी राखी देवी गर्भवती थी। वह मायके गई थी। वहां से वह सकरा स्थित अस्पताल में थी। जहां उसका डिलीवरी होनी थी। उसके दो बच्चे हैं। एक पांच साल का बेटा दिवांश है। जबकि, दो साल की बेटी शिवांशी है। वे लोग पूजा में थे। इसी बीच सूचना मिली की रोशन की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक के पास पड़ा है। हाथ बंधे हुए थे। आशंका है कि किसी ने उसके साथ पहले मारपीट की। फिर हत्या कर शव को ट्रैक किनारे फेंक दिया है।
जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है।