फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of a young man traveling by bus from Ranchi found on seat in Aurangabad

Bihar: रांची से बस में बैठे युवक का औरंगाबाद में सीट पर मिला शव; हत्या या नैचुरल डेथ, पुलिस कर रही जांच

Mon, 29 May 2023 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 29 May 2023 07:45 PM IST
सार

औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि मामला हत्या या नैचुरल डेथ का है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Dead body of a young man traveling by bus from Ranchi found on seat in Aurangabad
अस्पताल में मौजूद पुलिस व स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद में सोमवार की दोपहर बस की सीट पर एक युवक का शव मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची से एक युवक ने सोमवार की सुबह बस से औरंगाबाद का सफर शुरू किया। दोपहर बाद निजी बस औरंगाबाद के रामाबांध बस स्टैंड पहुंची तो सीट पर उसका शव मिला। यह मामला हत्या का है या नैचुरल डेथ का, पुलिस इसकी तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान औरंगाबाद सदर प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र के मोर डिहरी गांव निवासी बिजेंद्र शर्मा के बेटे रितेश कुमार शर्मा (35) के रूप में की गई है। युवक की यात्रा के दौरान बस में बैठे-बैठे ही मौत हुई है। इस कारण मामला संदिग्ध माना जा रहा है। रितेश रांची में एक निजी कंपनी में बढ़ई का काम करता था।
विज्ञापन


बस के कंडक्टर ने बताया कि सोमवार की सुबह घर जाने के लिए वह रांची के खादगड़ा बस स्टैंड पर टिकट कटाकर बस में सवार हुआ था। खादगड़ा से बस सुबह को 6:40 बजे औरंगाबाद के लिए खुली। बरही तक सब कुछ ठीक-ठाक था। बस से उतरकर बरही में सभी लोगों ने खाना भी खाया। इसके बाद बस औरंगाबाद के रामाबांध बस स्टैंड पहुंची, जहां औरंगाबाद के सभी यात्री उतर गए। जब सवारी और सामान देखने कंडक्टर बस में चढ़ा तो देखा कि रितेश एक ही अवस्था में बस में बैठा है। कंडक्टर ने सोया हुआ समझकर जब उसे हिलाया डुलाया तो वह एक ओर लुढ़क पड़ा। इससे स्पष्ट हो गया कि युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद कंडक्टर ने 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर औरंगाबाद नगर थाना पुलिस बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गईय। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि मामला हत्या या नैचुरल डेथ का है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed