फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of a middle-aged man was found near Singhia Balu Ghat in Samastipur, Fear of death in road accident

Bihar: सिंघिया बालू घाट के पास मिला अधेड़ का शव, मृतक की नहीं हो सकी पहचान; सड़क हादसे में मौत होने की आशंका

Tue, 29 Aug 2023 08:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 29 Aug 2023 08:33 PM IST
सार

Bihar News: विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। पहली नजर में शव देखने से लग रहा है कि अधेड़ की मौत सड़क हादसे में हुई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Dead body of a middle-aged man was found near Singhia Balu Ghat in Samastipur, Fear of death in road accident
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बालू घाट के पास मंगलवार को सड़क किनारे एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर जख्मों के कई निशान हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अधेड़ की मौत सड़क हादसे में हुई है। वैसे चर्चा यह भी है कि अधेड़ की हत्या के बाद शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। उधर, शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की। मृतक के पास भी पहचान से संबंधित कोई सामान या कागजात नहीं मिला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बालू घाट की ओर घास काटने गई महिलाओं ने सड़क किनारे झाड़ी में एक शव पड़ा देखा। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लेकिन कोई भी शव को नहीं पहचान नहीं सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। पहली नजर में शव देखने से लग रहा है कि अधेड़ की मौत सड़क हादसे में हुई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed