फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of 40 year old man found in suspicious condition from a room like shop in Aurangabad

Bihar: दुकान नुमा कमरे से संदिग्ध अवस्था में मिला 40 साल के शख्स का शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 13 Jun 2023 02:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Jun 2023 02:30 PM IST
सार

मृतक के परिजन संतोष सिंह ने बताया कि मृतक बबन सिंह मेरा साला है। वह अपने पुत्र सूर्य प्रकाश को पढ़ाने के लिए रफीगंज के कासमा रोड स्थित गिरिश सिंह के मकान में करीब एक साल से किराए पर रह रहा था। कैसे मौत हुई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन मामला संदिग्ध मालूम पड़ता है। हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Dead body of 40 year old man found in suspicious condition from a room like shop in Aurangabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने कासमा रोड स्थित बिजली ऑफिस के पास स्थित गिरीश सिंह के मकान में शटर लगे दुकान नुमा कमरे से यह शव बरामद हुआ है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। मृतक की पहचान अम्बा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी बबन सिंह (40) के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली और एसआई कविता कुमारी सदल बल मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है।

विज्ञापन


मृतक के परिजन संतोष सिंह ने बताया कि मृतक बबन सिंह मेरा साला है। वह अपने पुत्र सूर्य प्रकाश को पढ़ाने के लिए रफीगंज के कासमा रोड स्थित गिरिश सिंह के मकान में करीब एक साल से किराए पर रह रहा था। कैसे मौत हुई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन मामला संदिग्ध मालूम पड़ता है, क्योंकि मृतक की नाक से खून बहने और शरीर में दो जगहों पर जख्म के निशान हैं। हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


वहीं, रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के शरीर पर नाक से खून बहने और शरीर में एक-दो जगहों पर जख्म के निशान पाए गए हैं। लाश का चेहरा भी काला पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed