फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body lying in Dubai for last six days, youth from siwan fallen from 16-storey building

दुबई में पड़ा है शव, मंगा दो सरकार : छह दिन पहले 16 मंजिला इमारत से गिरा था सीवान का युवक

Thu, 02 Feb 2023 06:01 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 02 Feb 2023 06:01 PM IST
सार

28 जनवरी को अंतिम बार चंदन से वीडियो कॉल पर बात हुई। उसी रात 16 मंजिला इमारत से गिरकर दुबई में उसकी मौत हो गई। एक दिन बाद सीवान में परिवार को मौत की जानकारी हुई। और फिर शव का इंतजार शुरू हुआ। घर वाले एक ही गुहार लगा रहे- चंदन का शव मंगा दो सरकार!

विज्ञापन
Dead body lying in Dubai for last six days, youth from siwan fallen from 16-storey building
दुबई में जान गंवाने वाले युवक की लाश के इंतजार में परिवार वाले छह दिन से रो रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

28 साल के चंदन ने छह दिन पहले दुनिया को अलविदा कह दिया। सीवान में उसके घर पर उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। 28 जनवरी को अंतिम बार वीडियो कॉल से बात भी हुई। उसी रात 16 मंजिला इमारत से गिरकर उसकी मौत हो गई। एक दिन बाद परिवार को मौत की जानकारी हुई। और फिर शव का इंतजार शुरू हुआ, जो आजतक जारी है। घर वाले एक ही गुहार लगा रहे- चंदन का शव मंगा दो सरकार!

विज्ञापन


29 को आई मौत की खबर
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग निवासी सीताराम पांडेय का 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार पांडेय दो साल से दुबई की टाइगर इंटरनेशनल जनरल कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। 28 जनवरी को सुबह चंदन ने मां और भाई से वीडियो कॉलिंग पर बात की थी, क्योंकि नाइट ड्यूटी में बात करना संभव नहीं होता था। 29 जनवरी को उसकी मौत की खबर यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के एक युवक ने चंदन के परिजनों को दी। उसने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, लेकिन शव को भारत भेजने की जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं गरीब परिवार वाले पुत्र के शव को अपने गांव मंगाने की मांग सरकार से लगातार कर रहे हैं। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बेटे की मौत की खबर के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कष्ट इस बात से भी हो रहा है कि मौत के छह दिन बाद भी लाश मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही।
विज्ञापन


शादी की चल रही थी तैयारी
मृतक चंदन कुमार पांडेय के घर वाले उसकी शादी की बातचीत कर रहे थे। मार्च महीने के बाद अपने गांव आकर वह शादी फाइनल भी करता और संभवत: शादी भी कर लेता। परिजनों को दुबई से सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। पूरा परिवार असमंजस की स्थिति में समय काट रहा है। जिसे जहां मौका मिल रहा, बात कर प्रयास कर रहा है कि लाश आ जाए। उसी कंपनी में कार्यरत एक लड़के ने बताया कि शव को भेजने की प्रक्रिया हो रही है, लेकिन सही-सही जानकारी कुछ नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed