फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body found hanging from tree five meters away from house in Muzaffarpur, neighbor accused of murder

Bihar News: मुजफ्फरपुर में घर से पांच मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

Sun, 23 Apr 2023 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Apr 2023 06:12 PM IST
सार

मृतक के भाई अनीश कुमार ने बताया कि देर रात दोनों भाई डेरा चौक स्थित हार्डवेयर दुकान बंद कर घर आए थे। साथ में खाना खाकर सोने चले गए थे। इसी दौरान मनीष को पड़ोसी का कॉल आया। वह उसके साथ निकल गया। काफी देर बाद नहीं लौटा तो पड़ोसी से बात पूछा। उसने बताया कि मनीष उसके साथ सो रहा है। लेकिन सुबह मनीष का शव आम के पेड़ से लटका मिला।

विज्ञापन
Dead body found hanging from tree five meters away from house in Muzaffarpur, neighbor accused of murder
मृतक मनीष कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में एक 23 साल के युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव घर से पांच मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान गांव के बिजली भगत के बेटे मनीष कुमार (23) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सिवाईपट्टी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक के भाई अनीश कुमार ने बताया कि देर रात दोनों भाई डेरा चौक स्थित हार्डवेयर दुकान बंद कर घर आए थे। साथ में खाना खाकर सोने चले गए थे। इसी दौरान मनीष को पड़ोसी का कॉल आया। वह उसके साथ निकल गया। काफी देर होने के बाद उसने भाई को कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसी से बात हुई तो उसने बताया कि मनीष उसके साथ सो रहा है। सुबह घटना की जानकारी मिली। उसका शव आम के पेड़ पर लटका था। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। अनिश ने पुलिस को बताया कि उसके भाई के जेब से 15 हजार रुपये और सोने की अंगूठी गायब थी।
विज्ञापन


सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि परिजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि मनीष की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। पत्नी गर्भवती है। वह घर पर रहकर खेती करता था और गाड़ियां चलवाता था। घटना के बाद से परिजन शोक में डूबे हुए हैं। मनीष के पिता मणिपुर में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed