{"_id":"634e9dcb76c9b91173711057","slug":"daughter-in-law-thrashed-elderly-father-in-law-to-death-in-bihar-chhapra-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हैंडपंप बना हत्या की वजह, पानी भरने पर बहू ने बुजुर्ग ससुर को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हैंडपंप बना हत्या की वजह, पानी भरने पर बहू ने बुजुर्ग ससुर को पीट-पीट कर मार डाला
Tue, 18 Oct 2022 06:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 18 Oct 2022 06:06 PM IST
सार
आरोपी महिला के पति ने उस पर किसी मुस्लिम युवक के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसी कारण उसकी पत्नी ने अपने ससुर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
बहू ने ससुर को पीट-पीट कर मार डाला।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के छपरा जिले में मंगलवार को बहू द्वारा अपने ससुर की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ससुर और बहू में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बहू ने अपने बूढ़े ससूर की जमकर पिटाई कर दी। बहू की पिटाई के कारण ससुर की मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बहू ने की ससुर की हत्या
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामला जिले के साहेबगंज की है। यहां घर में लगे हैंडपंप को लेकर ससुर और बहू के बीच विवाद हुआ। जानकारी के मुताबिक उस हैंडपंप को बहू पिंकी देवी द्वारा लगवाया गया था। आरोप है कि वह उससे किसी को पानी नहीं भरने देती थी। वहीं, जब मंगलवार को ससुर रामनाथ प्रसाद ने उसके हैंडपंप से पानी लेना चाहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया और इसी के कारण बहू ने ससुर रामनाथ को जमकर पीट दिया। बहू की पिटाई से रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना का कारण बना चर्चा का विषय
वहीं, पानी के लिए अपने ससुर की हत्या करने की ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आगे बताया कि मृतक ससुर रामनाथ की उम्र 75 साल थी और वे सेना से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे अपने बेटे और बहू के साथ छपरा में रहते थे। मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी महिला के पति ने उस पर किसी मुस्लिम युवक के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसी कारण उसकी पत्नी ने अपने ससुर की हत्या कर दी।