फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   youth murdered near pond in darbhanga fsl team investigates

Bihar News: तालाब किनारे मिली युवक की लाश, गला रेतकर की गई बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 May 2025 11:24 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 26 May 2025 11:24 AM IST
सार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मनका चौरी गांव में रविवार सुबह एक युवक की लाश तालाब के किनारे मिली। युवक की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसके शरीर पर कई गहरे चोट के निशान भी थे। लाश मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
 

विज्ञापन
youth murdered near pond in darbhanga fsl team investigates
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मनका चौरी गांव में रविवार की सुबह एक युवक की लाश तालाब के किनारे मिली। युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान भी मिले हैं। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के बसतबाड़ा गांव के मो. मुन्ना के बेटे गुलजार के रूप में हुई है। पुलिस ने FSL (फॉरेंसिक टीम) को बुलाकर सबूत इकट्ठा करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुलजार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के महराजगंज मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर सरिया बांधने का काम करता था। शनिवार रात वह काम से लौटकर घर नहीं आया। परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार सुबह तालाब किनारे शव मिलने की खबर से परिवार को जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरकारी शिक्षक को दोस्त ने मारी गोली; घर से बुलाकर ले गया था, बदमाशों के साथ मिलकर ऐसा किया


स्थानीय निवासी हीरा बाबू ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और उसकी संगत भी गलत लोगों के साथ थी। आशंका है कि किसी आपसी झगड़े में उसके ही साथियों ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव को तालाब किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, बहादुरपुर थाना और लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश की जा रही है। साथ ही FSL की टीम भी जांच में जुटी है। एसपी ने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed