{"_id":"6833e144e0a88139df069b8d","slug":"bihar-news-government-teacher-shot-by-friend-in-begusarai-condition-critical-bihar-police-investigation-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सरकारी शिक्षक को दोस्त ने मारी गोली; घर से बुलाकर ले गया था, बदमाशों के साथ मिलकर ऐसा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सरकारी शिक्षक को दोस्त ने मारी गोली; घर से बुलाकर ले गया था, बदमाशों के साथ मिलकर ऐसा किया
Mon, 26 May 2025 09:04 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 26 May 2025 09:04 AM IST
सार
Begusarai News: शिक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजन काफी डरे सहमे हैं। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
बेगूसराय में एक सरकारी शिक्षक को गाछी में गोली मारकर जख्मी कर दिया। फिलहाल जख्मी शिक्षक का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर चौर इलाके में रविवार रात घटी है। जख्मी शिक्षक की पहचान जिले के गौरा निवासी सुमन सौरभ के रूप में हुई है। सुमन सौरभ के भाई ने बताया कि उसके एक दोस्त ने शाम को उसे घर से बुला कर ले गया था। जिसके साथ रास्ते में दो अन्य युवक साथ हो गए और भगवानपुर थाना क्षेत्र के आम बगीचा में ले जाकर इस गोली मार दी।
विज्ञापन
घायल शिक्षक के भाई ने बताया कि भाई ने फोन पर सूचना दिया कि मुझे गोली मार दी गई है। मैं बाबा धाम के रास्ते से जमुई से लौटकर वापस बेगूसराय पहुंचा हूं। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि सुमन सौरव का गांव के ही एक दोस्त के साथ काफी समय से झगड़ा हुआ था। फिर उसके बाद दोनों में दोस्ती भी हो गई थी। उसी के साथ वह रविवार शाम अपने घर से निकला था। इसके बाद बगीचा में तीन युवकों ने मिलकर उसे गोली मार दिया। इतना ही नहीं अंधेरे में जब सुमन सौरव गोली लगने के बाद एक आम के पेड़ के नीचे छिप गया तो बदमाशों से टॉर्च जलाकर उसे खोजकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पत्नी ने पति को मार डाला; प्रेमी के साथ पकड़ाई थी, तलवार से काटकर उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
भगवानपुर थाना की पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। कारणों का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि सुमन सौरभ हाल ही में बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की थी। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, मौके पर पहुंची भगवानपुर थाना की पुलिस ने किसी तरह उसे बचा कर घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज चल रहा है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।