फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Young man was killed in Bihar Madhubani for calling him brother

Bihar: 'तुमने मुझे भाई क्यों बोला, मैं तुम्हारा बाप लगता हूं', बस इतनी सी बात पर युवक को छुरा घोंपकर मार डाला

Wed, 26 Mar 2025 12:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

Crime News: एक व्यक्ति ने एक युवक को सिर्फ इसलिए छुरा मारकर हत्या कर दिया, क्योंकि युवक ने व्यक्ति को भाई बोल दिया था। बताया जाता है कि भाई बोलने से नाराज व्यक्ति ने युवक को बाइक पर बैठाया और अन्यत्र स्थान पर ले जाकर छुरा मारकर हत्या कर दिया।

विज्ञापन
Young man was killed in Bihar Madhubani for calling him brother
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में जलधारी चौक के निकट रहने वाले मोहम्मद अली के पुत्र 17 वर्षीय मोहम्मद दिलकश की पड़ोस के ही रहने वाले अबुल खैर के पुत्र मोहम्मद शाहनवाज ने घर से बुलाया और ले जाकर बिजली ऑफिस के सामने छुरा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक मोहम्मद दिलकश पड़ोस में रहने वाले शाहनवाज को भाई बोल दिया। बस इसके बाद शाहनवाज खफा होकर उससे उलझ गया और बोला बाप को भाई बोलता है। इसके कुछ देर बाद दिलकश को घर से बुलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया और उससे बोला कि तुम मुझे भाई क्यों बोला, मैं तुम्हारा बाप लगता हूं। इस बात पर दोनों में कहासुनी हुई और मोहम्मद शाहनवाज ने उसके पीठ में छुरा मार दिया। छुरा लगने से मोहम्मद दिलकश वहां पर गिरकर छटपटाते हुए दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस पलटी, 35 बच्चे घायल; जानिए, कैसे हुआ मुजफ्फरपुर में यह हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मोहम्मद दिलकश के पिता मोहम्मद अली को कुछ लोगों ने घर पर आकर दी, जिसके बाद काफी संख्या में लोग दिलकश को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उसे हायर सेंटर न ले जाकर शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 


घटना की सूचना पाकर नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र राय एसआई उपेंद्र कुमार और दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया, जिसके बाद शव का देर रात पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 

यह भी पढ़ें: गोपालगंज में महिला की हत्या, बचाने गए पति और दो बेटों को भी घायल किया; यह विवाद चल रहा था

हत्या आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया और उसके पिता को भी हिरासत में ले लिया है। नगर थाना पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है और मृतक के परिजन के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज करने की प्रक्रिया में लगी है। इस घटना से जलधारी चौक के आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा है। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed