फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman murdered in Gopalganj, husband and two sons also injured; Bihar Police investigation

Bihar News: गोपालगंज में महिला की हत्या, बचाने गए पति और दो बेटों को भी घायल किया; यह विवाद चल रहा था

Wed, 26 Mar 2025 10:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Mar 2025 10:17 AM IST
सार

Gopalganj News: इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी चाकू लेकर दौड़ता हुआ महिला के पास आया और अचानक चाकू से उसपर वार करने लगा। अब पुलिस इस वीडियो के माध्यम से पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman murdered in Gopalganj, husband and two sons also injured; Bihar Police investigation
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के नवादा गम्हरिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गयी। झड़प के दौरान ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी गयी। वहीं उसका पति और दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतका की पहचान 50 वर्षीया लाल बदन देवी के रूप में हुई है। वहीं, मृतका के पति देव नारायण यादव तथा पुत्र रामध्यान यादव और दुर्गेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। उनको गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है। उसमें एक की स्थिति को गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पति और दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये
घटना के बाद परिजन मृत महिला और घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ प्रांजल सदर अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि आरोपितों के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम विवाद बढ़ गया। इसके बाद शैलेन्द्र यादव, गुड्डू यादव और राजन यादव ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में लाल बदन देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। उसके पति और दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया गया
अस्पताल पहुंचे सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ताबड़तोड़ छह बार चाकू से हमला करता दिखा आरोपी
इधर, महिला की हत्या में एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक आरोपित चाकू लेकर दौड़ते हुए दरवाजे पर बैठे महिला के पास जाता है और ताबड़तोड़ छह बार चाकू से हमला करता है। उसके बाद बाहर दौड़कर उसके परिजनों पर चाकू से हमला करता नजर आ रहा है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल कायम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed