फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident in Muzaffarpur: School bus carrying children overturned, 35 children injured

Bihar News: बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस पलटी, 35 बच्चे घायल; जानिए, कैसे हुआ मुजफ्फरपुर में यह हादसा

Wed, 26 Mar 2025 11:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Mar 2025 11:30 AM IST
सार

Muzaffarpur News: बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। अचानक ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते बस डिवाइडर पर चढ़ गई। जब तक ड्राइवर संभाल पाता तब तक बस बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Muzaffarpur: School bus carrying children overturned, 35 children injured
स्कूल बस पलटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसा हुआ है। बुधवार सुबह कांटी थाना क्षेत्र स्थित स्कूल जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। ड्राइवर जब तक बस पर काबू पाता तब तक बस पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 32 बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के समय मौके पर अफरातफरी मच गई, जिससे स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर मोतीपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में मदद की। यह घटना मोतीपुर नरियार नवादा मन एनएच 28 पर हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार के कारण हुआ ऐसा
मोतीपुर थाना के एसएचओ राजन पांडे ने बताया कि बस की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि बस में सवार सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। घटना के बाद बस को एनएच से क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य में सक्रियता दिखाई, और एम्बुलेंस तथा NHAI की सहायता से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गोपालगंज में महिला की हत्या, बचाने गए पति और दो बेटों को भी घायल किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed