फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Celebration at Patel Ground with Vaibhav Suryavanshi's century, sports enthusiasts celebrated Holi-Diwali

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के शतक से पटेल मैदान में जश्न का माहौल, खेल प्रेमियों ने मनाई होली-दीवाली

Fri, 06 Feb 2026 06:41 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 06:41 PM IST
सार

Vaibhav Suryavanshi's Explosive Innings: वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की ऐतिहासिक पारी के बाद समस्तीपुर के पटेल मैदान में जश्न मनाया गया। युवा खिलाड़ियों ने गुलाल और पटाखों के साथ खुशी जताई और वैभव को प्रेरणा मानते हुए देश के लिए खेलने की इच्छा व्यक्त की।

विज्ञापन
Celebration at Patel Ground with Vaibhav Suryavanshi's century, sports enthusiasts celebrated Holi-Diwali
वैभव की सफलता पर पटेल मैदान पर मना जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय अंडर-19 मुकाबले में 80 गेंदों पर धुआंधार 175 रन की पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी के पैतृक घर समस्तीपुर में जश्न का माहौल है। शहर में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व साफ नजर आया।

विज्ञापन

 
पटेल मैदान में दिखा खिलाड़ियों का उल्लास
समस्तीपुर शहर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में, जहां वैभव सूर्यवंशी अभ्यास किया करते थे, स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान गुलाल उड़ाया गया, पटाखे फोड़े गए और माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया।
विज्ञापन


पढ़ें- Indian Railway: होली पर घर की राह आसान! 22 मार्च तक 1410 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा बने वैभव
पटेल मैदान में मौजूद खिलाड़ियों ने कहा कि इसी मैदान से निकलकर वैभव सूर्यवंशी देश की अंडर-19 टीम तक पहुंचे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं ने उम्मीद जताई कि वे भी वैभव की तरह मेहनत कर देश के लिए खेलने का सपना पूरा करेंगे।


 
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 15 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इस पारी ने एक बार फिर बिहार और समस्तीपुर का नाम रोशन किया। वैभव की इस उपलब्धि के बाद समस्तीपुर में युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने पटाखे जलाकर और गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। पूरे शहर में उनके प्रदर्शन को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed