फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three-day Platinum Jubilee Conference begins at Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University

Bihar: भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी का प्लेटिनम जुबली कांफ्रेंस शुरू, सीएम नीतीश के कृषि सलाहकार रहे उपस्थित

Thu, 20 Mar 2025 04:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Mar 2025 04:47 PM IST
सार

Bihar: इस कांफ्रेंस में 20 से अधिक राज्यों के 250 से ज्यादा वरीय वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक सांख्यिकी के विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इस चर्चा के निष्कर्षों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा और नीति निर्माताओं के साथ साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
Three-day Platinum Jubilee Conference begins at Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University
तीन दिवसीय प्लेटिनम जुबली कांफ्रेंस शुरू हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी का तीन दिवसीय प्लेटिनम जुबली कांफ्रेंस शुरू हुआ। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार और भारत सरकार के पूर्व कृषि सचिव डॉ. मंगला राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डॉ. मंगला राय ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सांख्यिकी की अहम भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि विज्ञान और विकास की प्रगति के लिए डाटा और उसके विश्लेषण की जरूरत होती है। कृषि क्षेत्र में शोध और नीति निर्माण के लिए सांख्यिकी की जानकारी आवश्यक है। उन्होंने वैज्ञानिकों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की और विश्वविद्यालय की प्रगति की सराहना की।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय का संबोधन
कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय ने कहा कि सांख्यिकी विशेषज्ञों को डाटा की सत्यता को लेकर सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इसका दुरुपयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दे रहा है और जल्द ही दस से अधिक सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पटना के गांधी मैदान में पुस्तक महोत्सव का आयोजन, बच्चों के लिए विशेष आकर्षण


भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी के प्रेसिडेंट डॉ. पद्म सिंह का वक्तव्य
डॉ. पद्म सिंह ने बताया कि इस सोसायटी की स्थापना सर सी. वी. रमन के निर्देश पर की गई थी और देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद इसके पहले सचिव थे। उन्होंने कहा कि कृषि विकास में सोसायटी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस के डीन डॉ. अमरेश चंद्रा ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन डॉ. ऋतंभरा और डॉ. अंजनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. महेश कुमार ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार, निदेशक शिक्षा डॉ. उमाकांत बेहरा, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. मयंक राय, निदेशक बीज डॉ. डी. के. राय सहित कई शिक्षक, वैज्ञानिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed