फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   The padyatra concluded with garlanding the statue of former MLA Ramdev

Bihar: पूर्व विधायक रामदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा संपन्न, 175 किलोमीटर की दूरी तय की गई

Wed, 23 Oct 2024 07:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Oct 2024 07:37 PM IST
सार

Bihar: समस्तीपुर में पूर्व विधायक रामदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा संपन्न कराई गई। मौके पर एक विराट किसान संवाद का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह पूर्व विधायक मंजू प्रकाश ने की।
 

विज्ञापन
The padyatra concluded with garlanding the statue of former MLA Ramdev
पूर्व विधायक रामदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16 अक्तूबर को बेनीपट्टी-मधुबनी से पैदल करीब 175 किलोमीटर की दूरी तय कर भाकपा माले मिथिलांचल की ‘बदलो बिहार न्याय यात्रा’ बुधवार को संध्या विभूतिपुर के पतैलिया पहुंची। जिसके बाद प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता पूर्व विधायक रामदेव वर्मा के जन्म एवं कर्मभूमि पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।   

विज्ञापन

मौके पर एक विराट किसान संवाद का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह पूर्व विधायक मंजू प्रकाश ने की। संचालन किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव अजय कुमार ने बारी-बारी से किया। वहीं, धीरेंद्र झा सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के केंद्र एवं राज्य सरकार को नये-नये उद्योग लगाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

विज्ञापन


बल्कि पहले से चालू चीनी मिल, पेपर मिल आदि बंद हो गये। इससे किसान-मजदूर को काफी नुकसान हुआ है। समस्तीपुर जिला कृषि प्रधान जिला है। यहां मसाला, केला, आलू, टमाटर आदि से संबंधित उद्योग लगाया जा सकता था, लेकिन सरकार इस दिशा में कदम उठाती ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ‘बदलो बिहार न्याय यात्रा’ के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार के सभी निर्धन परिवारों को 72 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित लघु उद्यमी योजना का 2-2 लाख रूपये 94 लाख परिवारों को देने, भूमिहीन को 5 डिसमिल भूमि एवं पक्का मकान देने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, कागजात उपलब्ध होने तक त्रृटिपूर्ण जमीन सर्वे पर रोक लगाने, समूह का लोन माफ करने, अन्य राज्यों की भांति बिहार में भी 200 यूनिट बिजली फ्री देने, राशन में दाल, तेल, चीनी जोड़ने, वृद्धावस्था, मोसमाती एवं दिव्यांग पेंशन 3 हजार करने की ओर सरकार का ध्यानाकर्षण कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed