फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The demolition of the iron bridge built in 1951 has begun and a new bridge will be built

Bihar: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक पर बनेगा दूसरा पुल, 75 साल पुराने लोहे के ब्रिज को तोड़ने की शुरुआत; जानें

Sat, 03 Jan 2026 08:00 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 08:00 PM IST
सार

Bihar: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर दूसरे पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 75 साल पुराने लोहे के पुल को तोड़ा जा रहा है। 48 करोड़ की लागत से बनने वाला नया पुल जाम और दुर्घटनाओं से राहत देगा।

विज्ञापन
The demolition of the iron bridge built in 1951 has begun and a new bridge will be built
लोहे का पुराना पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी पर दूसरे पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 1951 में बने 75 साल पुराने लोहे के पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी स्थान पर 48 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 176 मीटर होगी। यह पुल समस्तीपुर और दरभंगा जिले को जोड़ने वाली लाइफलाइन माना जाता है। नए पुल के निर्माण से मगरदही घाट (लचका पुल) पर लगने वाले लगातार जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बताया गया है कि पुल निर्माण में लगभग तीन वर्ष का समय लगेगा। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर पहुंचकर इस पुल का जायजा लिया था और दूसरे पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। बाद में राज्य मंत्रिमंडल से भी इसे मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही नया पुल बनकर तैयार होगा।

विज्ञापन


पढे़ं: एसकेएमसीएच के आईसीयू से बुजुर्ग मरीज रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस जांच में जुटी 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में केवल एक ही पुल होने के कारण दोनों ओर अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मगरदही घाट पर लगातार जाम लगने से सड़क हादसों की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। प्रस्तावित योजना के तहत मगरदही घाट पर एक बड़ा गोलंबर भी बनाया जाएगा, जिससे न केवल जाम की समस्या दूर होगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने दूसरे पुल के निर्माण की स्वीकृति दी थी। उसी के तहत पुराने लोहे के पुल को तोड़ा जा रहा है, जिसके बाद नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed