फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   SpiceJet flight SG115 cancelled for the second consecutive day at Darbhanga airport, passengers furious

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट फ्लाइट SG115 लगातार दूसरे दिन रद्द, यात्रियों का फूटा गुस्सा

Fri, 15 Aug 2025 09:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 15 Aug 2025 09:35 PM IST
सार

दरभंगा एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट SG115 लगातार दूसरे दिन रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई। यात्री महंगे टिकट और लंबी दूरी तय कर एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बिना पूर्व सूचना के उड़ान रद्द होने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया।
 

विज्ञापन
SpiceJet flight SG115 cancelled for the second consecutive day at Darbhanga airport, passengers furious
दरभंगा हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार-मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG115 को शुक्रवार को अचानक रद्द कर दिए जाने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई। दरभंगा से मुंबई जाने वाले यात्री निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन कंपनी अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि मुंबई से 9:30 बजे दरभंगा आने वाली फ्लाइट SG115 रद्द हो गई है। इस पर यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों की चुप्पी और कोई ठोस जवाब न मिलने पर नाराज यात्री अपनी यात्रा स्थगित कर घर लौट गए। यात्रियों का कहना है कि महंगे दामों पर टिकट खरीदने के बावजूद अंतिम समय पर बिना पूर्व सूचना के उड़ान रद्द कर दी जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  जन्माष्टमी पर जमालपुर को बड़ा तोहफा, हावड़ा के लिए दौड़ेगी वंदे भारत, 6 घंटे 35 मिनट में तय होगा सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार को भी दरभंगा-मुंबई रूट की यही फ्लाइट SG115 रद्द कर दी गई थी। लगातार दूसरे दिन उड़ान रद्द होने से यात्री खासे परेशान हैं। इनमें कई यात्री ऐसे थे जो किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया और मोतिहारी जैसे जिलों से वाहन बुक कर परिवार सहित दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे थे। यात्रियों ने मांग की है कि एयरलाइंस प्रबंधन इस तरह की बार-बार की उड़ान रद्दीकरण की समस्या का जल्द समाधान करे, ताकि यात्रियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी न उठानी पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed