फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Sawan 2024: Female Kanwariya dies during Jalabhishek at Thaneshwar Sthan temple on last Monday

Sawan 2024: सावन के अंतिम सोमवार पर थानेश्वर स्थान मंदिर में हादसा, जलाभिषेक के दौरान महिला कांवड़िया की मौत

Mon, 19 Aug 2024 12:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Aug 2024 12:53 PM IST
सार

Sawan 2024 News: समस्तीपुर के थानेश्वर स्थान मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने पहुंची महिला कांवड़िया की मौत हो गई। अत्यधिक भीड़ की वजह से दम घुटना मौत का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Sawan 2024: Female Kanwariya dies during Jalabhishek at Thaneshwar Sthan temple on last Monday
जलाभिषेक करने से पहले हुई महिला कांवड़िया की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के दौरान एक महिला कांवड़िया की दम घुटने से मौत हो गई। मृतका की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ के कारण दम घुटने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी थी। उसके बाद कुछ कांवड़ियों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाकर छोड़ दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सावन के अंतिम सोमवार पर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जलाभिषेक के लिए जुटती है। यहां श्रद्धालु बेगूसराय के झमटिया गंगा घाट से गंगा जल लेकर करीब 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर समस्तीपुर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त महिला कांवड़िया भी झमटिया से जल लेने के बाद पैदल ही समस्तीपुर पहुंची थी और तड़के जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में घुसी। लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके बाद सह कांवड़ियों द्वारा उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कांवड़िया सदर अस्पताल में उसे पहुंचाकर निकल गए। डॉक्टरों ने जांच में महिला को मृत पाया। उधर, सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा महिला कांवड़िया की मौत की जानकारी नगर पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed