फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Satta Ka Sangram: The election campaign vehicle will reach the birthplace Jananayak Karpoori Thakur tomorrow

Satta Ka Sangram: कल जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि पहुंचेगा चुनावी रथ, क्या हैं यहां मुद्दे; कैसा इतिहास?

Fri, 24 Oct 2025 03:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 24 Oct 2025 03:22 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को समस्तीपुर पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: The election campaign vehicle will reach the birthplace Jananayak Karpoori Thakur tomorrow
समस्तीपुर में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल 25 अक्तूबर 2025 दिन शनिवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर समस्तीपुर में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं समस्तीपुर का इतिहास।

विज्ञापन


भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि होने के कारण बिहार की राजनीति में हमेशा से खास स्थान रखता है। सामाजिक न्याय की राजनीति से लेकर समाजवाद की धारा तक, यह सीट कई ऐतिहासिक पड़ावों की साक्षी रही है। कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं ने जब से इसे अपनी कर्मभूमि बनाया, तब से यह विधानसभा क्षेत्र बेहद जागरूक और राजनीतिक रूप से सक्रिय माना जाता है।

विज्ञापन

2025 में विकास बनाम जातीय समीकरण का मुकाबला
इस विधानसभा चुनाव में यहां विकास के मुद्दों के साथ-साथ जातीय समीकरण भी बड़ा फैक्टर रहेगा। क्षेत्र में उद्योगों की कमी, बेरोजगारी, ट्रैफिक जाम, जलजमाव और आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) जैसे मुद्दे मतदाताओं के बीच चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोला, कहा- राजद-कांग्रेस अपने आप में बड़ी समस्या है

तीन बार के विजेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन के सामने बड़ी चुनौती
यहां तीन बार के विजेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन के सामने इस बार कड़ी चुनौती मानी जा रही है। वर्तमान में आरजेडी विधायक शाहीन चौथी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने जदयू उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर (जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र) को 1,827 वोटों से हराकर पहली बार जीत हासिल की थी। वर्ष 2015 में शाहीन ने भाजपा की रेणु कुशवाहा को 31,800 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया और दूसरी जीत दर्ज की। वर्ष 2020 में उन्होंने जदयू की अश्वमेघ देवी को 4,714 वोटों से हराकर हैट्रिक पूरी की। अब 2025 के चुनाव में देखना दिलचस्प होगा कि क्या मतदाता एक बार फिर शाहीन पर भरोसा जताते हैं या किसी नए चेहरे को मौका देते हैं। 2025 के चुनाव में समस्तीपुर जिले की समस्तीपुर और सरायरंजन विधानसभा सीटें हॉट सीट मानी जा रही हैं। यहां मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का माना जा रहा है।

2020 के नतीजे

क्रमांक विधानसभा सीट विजेता उम्मीदवार पार्टी
1 विभूतिपुर राम बालक सिंह जदयू
2 हसनपुर राज कुमार रे जदयू
3 कल्याणपुर माहेश्वरी हजारी जदयू
4 मोहिउद्दीननगर एज्या यादव राजद
5 मोरवा विद्या सागर सिंह जदयू
6 रोसड़ा डॉ. अशोक कुमार कांग्रेस
7 समस्तीपुर अख्तरुल इस्लाम शाहीन राजद
8 सरायगंज विजय कुमार चौधरी जदयू
9 उजियारपुर आलोक कुमार मेहता राजद
10 वारिसनगर अशोक कुमार जदयू

क्या हैं यहां के मुद्दे?
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार का एकमात्र सहारा रही जूट मिल अब बंद पड़ी है। लोगों का कहना है कि अगर यह मिल दोबारा शुरू हो जाए, तो हजारों परिवारों को रोजगार मिल सकता है। इसके साथ ही यहां पेपर मिल और चीनी मिल का संचालन भी ठप है। एक समय समस्तीपुर का औद्योगिक चेहरा रही पेपर मिल और चीनी मिल भी अब पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। इनके बंद होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों पर गहरा असर पड़ा है।





10 विधानसभा में कुल 108 उम्मीदवार मैदान में
समस्तीपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 108 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कई सीटों पर त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबले की स्थिति बन रही है। इस बार जन सुराज पार्टी ने भी समस्तीपुर की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी की एंट्री से राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई पार्टी एनडीए या महागठबंधन, किसका समीकरण बिगाड़ती है। जननायक कर्पूरी ठाकुर की भूमि समस्तीपुर अपनी राजनीतिक जागरूकता और परिपक्वता के लिए जानी जाती है। अब 2025 के विधानसभा चुनाव में यह देखना होगा कि जनता एक बार फिर पुराने चेहरों पर भरोसा जताती है या नई राजनीति की ओर रुख करती है।

25 अक्तूबर को कार्यक्रम 
सुबह 8:00 बजे चाय पर चर्चा: रेवाड़ी ढाला लाला साह की चाय की टपरी (समस्तीपुर)
दोपहर 12:00 बजे युवाओं से चर्चा: समस्तीपुर शहर पुरानी बस स्टैंड (प्रधान डाकघर के सामने)
दोपहर 4:00 बजे राजनेताओं से चर्चा: स्टेशन रोड गांधी प्रतिमा रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 के पास

विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

इनपुट: कैसर खान (9939510387)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed