फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   sanjay sarawagi bjp state president darbhanga shyama mai temple blessings workers celebration

Bihar News: श्यामा माई मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे संजय सरावगी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Mon, 15 Dec 2025 08:10 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 08:10 PM IST
सार

दरभंगा से छठी बार नगर विधायक चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद उन्होंने श्यामा माई मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
sanjay sarawagi bjp state president darbhanga shyama mai temple blessings workers celebration
जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और दरभंगा से छठी बार नगर विधायक संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी गई है। इस खबर के साथ ही दरभंगा में उत्साह और जश्न का माहौल बन गया। नाम की घोषणा होते ही संजय सरावगी सीधे अपने घर या पार्टी कार्यालय जाने की बजाय मिथिलांचल के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर पहुंचे और मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस जानकारी को उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताकर यह जिम्मेदारी दी है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। संजय सरावगी ने कहा कि जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई, वे सबसे पहले मां श्यामा माई के दरबार पहुंचे, क्योंकि उन्हें यहीं से शक्ति और प्रेरणा मिलती है। मां के आशीर्वाद से ही उन्हें लगातार छठी बार जनता की सेवा करने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीन पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर बेहतर समन्वय बनाया जाएगा, ताकि भाजपा संगठन को और मजबूत किया जा सके।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने संजय सरावगी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है, जहां एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पार्टी बड़ा सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी देती है।

बताया गया कि दरभंगा का श्यामा माई मंदिर दरभंगा महाराज रामेश्वर सिंह की चिता पर बना है। इस मंदिर परिसर में दरभंगा राज परिवार के कई लोगों की चिता पर कई मंदिर बनाए गए हैं। 1988 में आए प्रचंड भूकंप में इस मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ था। भूकंप के बाद यहां प्रत्येक वर्ष नौ दिनों तक विशाल नवाहन यज्ञ का आयोजन होता है, जिसमें विधायक संजय सरावगी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।



ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

दरभंगा के श्यामा माई मंदिर पर मिथिला क्षेत्र और आसपास के जिले मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया सहित नेपाल के लोग भी आस्था रखते हैं। लोग किसी भी शुभ कार्य से पहले माता का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। यही कारण है कि संजय सरावगी अपने नामांकन की शुरुआत श्यामा माई मंदिर से ही करते हैं। वहीं, चुनाव जीतने के बाद भी वे सीधे मतगणना केंद्र से अपने काफिले के साथ श्यामा माई मंदिर में आशीर्वाद लेने जाते हैं। संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही दरभंगा में फैली, उनके आवास पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुट गए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, लड्डू बांटे और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा बिहार में पार्टी और अधिक सशक्त होगी। समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छूएगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय सरावगी का राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने को दरभंगा और पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed