फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Worked in diamond merchant's house in Mumbai for 2 years, stole jewelery worth crores with friend

Bihar: मुंबई से दो युवक करोड़ों के गहने चोरी कर बिहार पहुंचे; 16 तारीख को मैट्रिक की परीक्षा दी, अब गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 02:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 17 Feb 2024 02:40 PM IST
सार

Samastipur Hindi News: मुंबई में समस्तीपुर के दो युवक हीरा कारोबारी के घर काम करने पहुंचे, दो साल तक किया भी। फिर मौका देख करोड़ों के हीरे और सोना चोरी कर वापस लौट आए। 16 तारीख को मैट्रिक परीक्षा भी दी, लेकिन रात को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Samastipur: Worked in diamond merchant's house in Mumbai for 2 years, stole jewelery worth crores with friend
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, बरामद हीरे और सोने के गहने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के मुंबई के खार थाना क्षेत्र की हीरा कारोबारी सुनीता जेवरी के यहां से दो करोड़ के हीरे और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। इस चोरी का आरोप बिहार के समस्तीपुर निवासी शख्स पर लगा है। आरोप है कि उक्त शख्स सुनीता जेवरी के घर में दो साल से घरेलू काम कर रहा था। जब उसने मालिक पर विश्वास जमा लिया तो उसने अपने एक दोस्त के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। हालांकि मुंबई पुलिस ने समस्तीपुर की हथौड़ी पुलिस के साथ मिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
दो साल घरेलू काम कर जीता भरोसा
जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी रामचंद्र मंडल का बेटा राजा कुमार है। वहीं, उसका दोस्त मधुबनी के खुटौना थाने के सिहुला गांव निवासी विनोद यादव का बेटा नीरज कुमार है, जो खुद भी काम करता था। दोनों पहले मालिक के विश्वासपात्र बने। जब दोनों घर के सभी कमरों में जाने लगे तो 13 फरवरी को घर से करीब दो करोड़ के हीरे और सोना लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
दोनों आरोपियों को मुंबई ले जाएगी पुलिस
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी जैसे ही घर पहुंचे, पीछे से मुंबई पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को चोरी के हीरे और सोना के साथ गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मुंबई पुलिस ने शुक्रवार रात हथौड़ी पुलिस के साथ भटौरा गांव में छापेमारी कर राजा को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से सोना बरामद किया गया है। बरामद जेवरात में करीब डेढ़ करोड़ के हीरे और 50 लाख का सोना बताया गया है। अब दोनों को मुंबई पुलिस अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्रेन से बोरे में छिपाकर लाए थे हीरे और सोना
जानकारी के मुताबिक, राजा और नीरज दोनों 13 फरवरी को मुंबई से पवन एक्सप्रेस से निकले थे। दोनों ट्रेन की जनरल बोगी में कपड़ों आदि के बीच बोरे में जेवरात छिपाकर लाए थे। दोनों ही 15 फरवरी की रात अपने-अपने घर पहुंचे थे। दोनों मैट्रिक के परीक्षार्थी भी हैं। दोनों ने ही 16 को मैट्रिक परीक्षा भी दी। इसी दौरान 16 फरवरी की रात पहले पुलिस ने मधुबनी के नीरज को गिरफ्तार किया। फिर नीरज के साथ पुलिस हथौड़ी के भटौरा गांव पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के साथ छापामारी कर राजा को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कुछ जेवरात नीरज के घर से और जेवरात राजा के घर मिले।

 
दोबारा मुंबई न आने की सोच कर की थी चोरी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने यह सोच कर चोरी की घटना को अंजाम दिया कि जेवर बेचकर वहीं कोई कारोबार करेंगे। वापस मुंबई लौट कर नहीं आएंगे। लेकिन अब दोनों को हवालात में जाना पड़ेगा। हथौड़ी थानाध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि मुंबई पुलिस के साथ की गई छापेमारी में पुलिस को सफलता मिली है। दोनों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed