फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Eid is being celebrated Mubarak Eid Mubarak CM nitish kumar congratulated

Mubarak Eid Mubarak : धूमधाम से मनाया जा रहा ईद, सीएम ने दी बधाई, कहा- आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ मनायें

Mon, 31 Mar 2025 09:54 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 31 Mar 2025 09:54 AM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे और इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर उनसे मोसाफा किया और उन्हें ईद की मुबारकबाद पेश की। 

विज्ञापन
Bihar News : Eid is being celebrated Mubarak Eid Mubarak CM nitish kumar congratulated
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद की बधाई देते हुए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

देशभर में आज ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।पूरे पटना में ईद उल फितर पर्व की धूम है और मुस्लिम समुदाय के लोग आज ईद की नमाज को पढ़ने के लिए मस्जिद,  ईदगाहो और गाँधी मैदान में नमाज पढ़ने को लेकर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान में बड़ी संख्या में बच्चे भी अपने अभिभावक के साथ पहुंचे। ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को मुबारक और बधाई गला मिलकर के दिया है।इस दौरान में बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए और मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़िए -Tanishq Robbery Case : बिहार के सबसे बड़े तनिष्क लूटकांड में फंसा पूर्व पार्षद का नाम, अब मामला आया सामने

विज्ञापन

Bihar News : Eid is being celebrated Mubarak Eid Mubarak CM nitish kumar congratulated
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद की बधाई देते हुए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

ईद-उल-फितर के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे और इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर उनसे मोसाफा किया और उन्हें ईद की मुबारकबाद पेश की। इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ईद की मुबारकबाद दी और बिहार की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति एवं विकास की कामना की। इससे पूर्व इदैन कमिटी के सदर महमूद आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश कर उनकी इज्जत अफजाई की।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम नमाजियों सहित मुस्लिम भाई-बहनों एवं बिहारवासियों तथा देशवासियों को ईद की मुबारकबाद एवं बधाई दी। इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, पटना के डीएम चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक, अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed