फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Woman brutally beaten inside house for refusing to make noise after drinking alcohol

Crime News: शराब पीकर हल्ला करने से किया मना तो घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Sat, 07 Sep 2024 08:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Sep 2024 08:20 PM IST
सार

Samastipur News: समस्तीपुर में शराब पीकर हल्ला करने से मना करने पर कुछ युवकों ने घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीट दिया। घायल महिला की सास ने अन्य आरोप भी लगाए हैं। वहीं, पुलिस का बयान अलग है। जानें पूरा मामला...। 

विज्ञापन
Samastipur News: Woman brutally beaten inside house for refusing to make noise after drinking alcohol
अस्पताल में भर्ती साजिदा खातून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में शराब पीकर हो हल्ला करने से मना करने पर गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी घटना जिले के हथौड़ी थानाक्षेत्र के बल्लीपुर गांव की है। घायल महिला की पहचान गांव की ही साजिदा खातून के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जख्मी महिला साजिदा खातून की सास रूही खातून ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही मनोज मंडल और सुनील मंडल आदि के बेटों द्वारा रोज रात को दारू पीकर हंगामा किया जाता है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी बात को लेकर हम लोगों ने बच्चों को समझाया कि दारू मत पियो, पढ़ाई-लिखाई करो। इससे नाराज होकर 10-15 लोग उनके घर में घुस आए और घर की महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि वहां पर अल्पसंख्यक समाज का मात्र एक ही घर है, इस कारण आए दिन लोग परिवार की महिलाओं और अन्य लोगों के साथ मारपीट किया करते हैं।
विज्ञापन



 
वहीं, वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो के मुताबिक, छह से अधिक युवक हाथ में लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट कर रहे हैं। मारपीट करने वालों में ज्यादातर नव युवक ही दिख रहे हैं जो हाथों में डंडे लिए हुए हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव भी करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
हथौड़ी थाना अध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि एक दिन पूर्व साजिदा खातून के बेटे और मनोज मंडल के बेटे के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद मनोज मंडल के बेटे और उनके समर्थकों (नव युवकों) द्वारा साजिदा खातून के घर पर लाठी-डंडे से हमला किया गया, जिसमें महिला जख्मी हुई है। इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गांव में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed