फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Sonu murder case main accused shot dead with five bullets, murder in land dispute

Bihar News: हत्याकांड के मुख्य आरोपी की पांच गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में यह बात आई सामने

Mon, 22 Jul 2024 04:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Jul 2024 04:55 PM IST
सार

Samastipur News: डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि विनोद सोनू हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। करीब दो महीने पहले वह जेल से छूट कर आया था। इस हत्या को पुरानी हत्या से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Samastipur News: Sonu murder case main accused shot dead with five bullets, murder in land dispute
मामले की छानबीन करने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एसएच-88 पर बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को घेर लिया और दौड़ा-दौड़ा कर उसपर गोलियां बरसा दीं। युवक को पांच गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव निवासी विनोद महतो के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि विनोद महतो गत 26 नवंबर की रात उजियारपुर के पचपैका गांव में सोनू कुमार नामक युवक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है। इस घटना को पूर्व घटना के बदले के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, विनोद अकेले ही अपनी बाइक से दलसिंहसराय कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान डैनी गांव के पास पूर्व से घात लगाए लोगों ने उसे घेर लिया। बदमाशों को देख विनोद अपनी बाइक छोड़ भागने लगा। इसके बाद बदमाशों ने उसे खदेड़ना शुरू किया और उस पर गोली चलानी शुरू की। बदमाशों द्वारा करीब आठ गोलियां चलाई गईं। इस हमले में विनोद के सीने और पेट में पांच गोलियां लगी हैं। गोली मारे जाने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

 
उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका का गांव में गत 26 नवंबर की देर  शाम गांव के ही धनेश्वर प्रसाद महतो के बेटे सोनू कुमार महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में विनोद महतो समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में विनोद समेत दो लोग जेल गए थे। विनोद करीब दो महीने पहले जेल से छूट कर बाहर आया था। आज सोमवार को वह केस के सिलसिले में दलसिंहसराय कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस हत्याकांड को लोग सोनू हत्याकांड के बदले के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि विनोद सोनू हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। करीब दो महीने पहले वह जेल से छूट कर आया था। इस हत्या को पुरानी हत्या से ही जोड़कर देखा जा रहा है। जमीन विवाद के कारण पूर्व में इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस पूरे मामले को देख रही है। सोनू और विनोद के बीच तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed