फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Secret revealed when mobile was on, three arrested for drugging and robbing BSF jawan

Bihar News: मोबाइल ऑन होते ही खुला राज, बीएसएफ जवान को नशा खिलाकर लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 09:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

Samastipur News: समस्तीपुर में बीएसएफ के एक जवान को चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने के मामले में रेल पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Samastipur News: Secret revealed when mobile was on, three arrested for drugging and robbing BSF jawan
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नशाखुरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर बीएसएफ के एक जवान को चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने के मामले में रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर और थावे से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया सामान, बीएसएफ जवान की वर्दी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

विज्ञापन

 
ऐसे दिया घटना को अंजाम
रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने बताया कि 27 फरवरी की रात अमृतसर से जननायक एक्सप्रेस ट्रेन से बीएसएफ जवान शंकर रावत समस्तीपुर आ रहे थे। उन्हें दलसिंहसराय जाना था। इसी दौरान ट्रेन में गिरोह के दो सदस्य महताब आलम और सदरे आलम ने जवान से दोस्ती कर ली और बातचीत में घुल-मिल गए।
विज्ञापन

 
समस्तीपुर जंक्शन पर उतरने के बाद दोनों बदमाशों ने जवान को भरोसा दिलाया कि उन्हें भी दलसिंहसराय जाना है। तीनों एक साथ स्टेशन पर बैठ गए, इसी दौरान बदमाशों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर जवान को पिला दिया। चाय पीते ही जवान बेहोश हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल, वर्दी और अन्य सामान लूट लिया और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
होश में आने के बाद जवान ने दी सूचना
बेहोशी की हालत में जवान ट्रेन के जरिए खगड़िया पहुंच गए। जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने अपने साथ हुई लूट की जानकारी समस्तीपुर जीआरपी थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी और नशा खुरानी गिरोह की तलाश में जुट गई।
 
मोबाइल ऑन होते ही पकड़े गए बदमाश
जांच के दौरान चार मार्च को जवान का मोबाइल ऑन हो गया, जिससे पुलिस को मोबाइल टावर लोकेशन ट्रेस करने में मदद मिली। लोकेशन के आधार पर मुजफ्फरपुर से मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आसिफ ने अपने साथियों महताब और सदरे आलम का नाम उगल दिया। इसके बाद थावे से महताब और सदरे की गिरफ्तारी हुई।
 
पुलिस ने लिया रिमांड पर
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने थावे में भी नशा खुरानी की एक और वारदात को अंजाम दिया था। वहां की पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद समस्तीपुर पुलिस ने इन्हें रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की।
 
रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने बताया कि जीआरपी थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर बीपी आलोक के नेतृत्व में तकनीकी सेल की मदद से त्वरित कार्रवाई की गई। इसी कारण गिरोह के सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया और मामले का खुलासा संभव हो पाया।

 
आरोपियों को भेजा गया जेल
गिरफ्तार मोहम्मद आसिफ को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि महताब और सदरे आलम को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed