फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Police chowkidar had thrown dead body in strong current of river, found in Shobhan of Khanpur

Bihar News: पुलिस चौकीदार ने नदी की तेज धारा में बहा दिया था शव, खानपुर के शोभन में मिला; नहीं हो पाई शिनाख्त

Tue, 17 Sep 2024 04:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Sep 2024 04:28 PM IST
सार

Samastipur News: मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शव बहाने के मामले में पहले ही सनहा दर्ज किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी और शव की तलाश शुरू की। अब मामले में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Samastipur News: Police chowkidar had thrown dead body in strong current of river, found in Shobhan of Khanpur
इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने दी मामले की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के रामनाथपुर छतौना गांव के पास मिले अज्ञात शव को कथित रूप से चौकीदार ने नदी में बहा दिया था। अब इस मामले नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर मुफस्सिल पुलिस ने जांच शुरू की और शव को बूढी गंडक नदी में तलाश लिया। शव खानपुर थानाक्षेत्र के शोभन गांव के पास नदी किनारे मिला, जिसे अब पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। शव काफी गल चुका है, जिससे मौत की वजह की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, युवक की मौत करीब चार-पांच दिन पहले हुई है और संभावना जताई जा रही है कि उसकी मौत डूबने से हुई हो।

विज्ञापन

 
घटना का वीडियो हुआ था वायरल
जानकारी के मुताबिक, रविवार को रामनाथपुर छतौना गांव के पास नदी के किनारे एक युवक का शव पाया गया था। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और शव का जायजा लिया। लेकिन टीम के लौटते ही स्थानीय चौकीदार ने शव को रस्सी से बांधकर नाव के सहारे नदी की मुख्य धारा में बहा दिया। इस घटना का वीडियो नदी किनारे खड़े लोगों द्वारा बना लिया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन

 
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में सनहा दर्ज की और शव की तलाश शुरू की। वायरलेस मैसेज द्वारा आसपास के थानों को शव बह जाने की सूचना दी गई। सोमवार शाम को खानपुर थानाक्षेत्र के शोभन गांव के पास शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक किशोरी की भी लाश मिली
अज्ञात शव की खोजबीन के दौरान, मुफस्सिल थानाक्षेत्र की एक किशोरी का शव भी खानपुर के शोभन गांव के पास नदी में मिला। बताया जा रहा है कि किशोरी रविवार रात करीब दो बजे घर से निकली थी और मानसिक रूप से बीमार थी। माना जा रहा है कि किशोरी के साथ पुल निर्माण में लगे मजदूरों ने कुछ गलत किया और उसे नदी में फेंक दिया।
 
पुलिस ने किया यह दावा
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि अज्ञात शव बहाने के मामले में पहले ही सनहा दर्ज किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी और शव की तलाश शुरू की। अब मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर रामनाथपुर छतौना गांव के चौकीदार से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण कार्रवाई की जाएगी।

 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौकीदार की भूमिका और उसकी गतिविधियों की जांच तेज कर दी है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही, किशोरी के शव की पहचान और उसकी मौत के पीछे की वजह की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed