फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: MP Shambhavi Chaudhary met family of AI engineer Atul Subhash, demand of custody of child

Bihar: सांसद शांभवी ने AI इंजीनियर अतुल सुभाष के परिजनों से की मुलाकात, बच्चे की कस्टडी की मांग को बताया जायज

Mon, 23 Dec 2024 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Dec 2024 07:19 PM IST
सार

Samastipur News: सांसद ने परिजनों की बात सुनते हुए उनकी मांग को जायज बताया। उन्होंने कहा कि अतुल के बच्चे की कस्टडी उनके दादा-दादी को मिलनी चाहिए। यह कानूनी और मानवीय दोनों दृष्टिकोण से उचित है। जरूरत पड़ी तो मैं इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाऊंगी।
 

विज्ञापन
Samastipur News: MP Shambhavi Chaudhary met family of AI engineer Atul Subhash, demand of custody of child
इंजीनियर अतुल सुभाष से मुलाकात के दौरान सांसद शांभवी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने सोमवार को समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी उनके घर पूसा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अतुल सुभाष के पिता पवन मोदी, भाई विकास मोदी और उनकी मां के साथ ही परिवार के अन्य लोगों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में हर संभव मदद करेंगी। परिजनों ने सांसद से पोते की कस्टडी वापस दिलाने और अतुल की मृत्यु से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

 
परिजनों की न्याय और कस्टडी की मांग
मुलाकात के दौरान अतुल के पिता पवन मोदी ने सांसद शांभवी से आग्रह किया कि उनका पोता जो कि अब मां के जेल में होने के कारण असहाय है, उन्हें सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा शहीद हुआ है, आप पार्लियामेंट में इस मुद्दे को उठाकर एक नया कानून बनवाएं ताकि कोई दूसरा अतुल सुभाष की तरह शहीद न हो।
विज्ञापन



  
महिला कानून के दुरुपयोग पर सांसद ने जताई चिंता
सांसद शांभवी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह घटना काफी दुखद है। पार्लियामेंट चलने के कारण वह यहां नहीं पहुंच पाईं थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली है। इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा अतुल के चार वर्ष के बेटे के कस्टडी की मांग की जा रही है। यह मांग उनकी जायज है, क्योंकि उसकी मां निकिता इस समय जेल में है। आखिर बच्चों के करीबी संबंधी उनके दादा-दादी होते हैं तो कोर्ट को चाहिए कि इस मामले में उनके दादा दादी को अतुल के बच्चे की कस्टडी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह इस मामले को लोकसभा में भी उठाएंगी, ताकि पुरुष प्रताड़ना के मामले में कमी आए। उन्होंने कहा कि महिला प्रताड़ना को लेकर कानून बनाया गया है, लेकिन इस कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
15 दिन पहले जारी किया था वीडियो और नोट
AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में करीब 15 दिन पहले एक घंटे का वीडियो और 24 पन्नों का सुसाइड नोट जारी करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में उन्होंने पत्नी द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और पुलिस-न्याय प्रणाली में सुधार की जरूरत का उल्लेख किया था। इस घटना के बाद से परिजन न्याय और अपने पोते की कस्टडी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सांसद शांभवी के हस्तक्षेप से परिवार को अब उम्मीद है कि उनकी मांगों को सुनवाई मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed