फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Former Up Mukhiya returning home on scooter died in road accident, hit by a speeding car

Bihar News: स्कूटी से घर लौट रहे पूर्व उपमुखिया की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर

Wed, 12 Feb 2025 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 02:47 PM IST
सार

Samastipur News: पुलिस ने बताया कि यह हादसा स्कूटी और कार के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोग प्रशासन से आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Samastipur News: Former Up Mukhiya returning home on scooter died in road accident, hit by a speeding car
मृतक रामवृक्ष महतो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में पूर्व उपमुखिया रामवृक्ष महतो (65) की मौत हो गई। यह हादसा समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर कुशवाहा चौक के पास हुआ, जब उनकी स्कूटी को एक ऑल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 
घर लौटते वक्त हुआ हादसा
घटना को लेकर मृतक के नाती अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके नाना मंगलवार शाम चौक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। हालांकि परिवारवालों ने उन्हें समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बुधवार सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



 
रेलवे से रिटायर होने के बाद बने थे उपमुखिया
रामवृक्ष महतो पहले भारतीय रेलवे में कार्यरत थे और सेवानिवृत्त होने के बाद पंचायत चुनाव लड़े थे। उनकी सामाजिक छवि और कार्यों को देखते हुए पंचायत के लोगों ने उन्हें उपमुखिया चुना था। उनकी असमय मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि यह हादसा स्कूटी और कार के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व उपमुखिया की आकस्मिक मृत्यु से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed