फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Body of youth found behind Hanuman temple in PNT colony, drug overdose

Bihar: पीएनटी कॉलोनी में हनुमान मंदिर के पीछे मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका

Sun, 18 Aug 2024 08:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Aug 2024 08:26 PM IST
सार

Samastipur News: नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। स्थानीय लोगों ने नशीले पदार्थ के सेवन की बात कही है।

विज्ञापन
Samastipur News: Body of youth found behind Hanuman temple in PNT colony, drug overdose
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पीछे रविवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान रोसड़ा थानाक्षेत्र के भादो घाट निवासी विक्की कुमार के तौर पर हुई है, जो वर्तमान में अपने जीजा के यहां रहता था। सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। आशंका है कि युवक की मौत नशीली दवा के अत्यधिक सेवन के कारण हुई है। शाम करीब 5:00 बजे मंदिर की ओर पूजा करने गए लोगों ने नाले पर पड़ा शव  देखकर शोर मचाया।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि विक्की मगरदही घाट निवासी विनय कुमार की पत्नी का भाई था, जो चार दिन पूर्व ही चेन्नई से यहां लौटा था। इस दौरान वह कुछ स्थानीय युवकों के साथ खा-पी रहा था। लोगों ने शक जाहिर किया है कि पाउडर और नशीली दवा के ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई है। ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में ड्रग्स के कारोबार की भी बात कही है। मृतक युवक के माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है, जिस कारण वह अपने जीजा के साथ रहता था। जानकारी के मुताबिक, गत महीने भी पीएनटी कॉलोनी में पूसा के रहने वाले एक युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत नशीले पदार्थ के सेवन के कारण होना बताया गया था।
विज्ञापन


नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। स्थानीय लोगों ने नशीले पदार्थ के सेवन की बात कही है। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed