फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: A youth who went to ask for wages was accused of molestation and tied to pole and beaten

Bihar: मजदूरी मांगने गए युवक से अमानवीय व्यवहार; छेड़खानी का आरोप लगा खंभे से बांधकर पीटा, मूंछ-सिर भी मूंडा

Fri, 06 Sep 2024 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Sep 2024 08:07 PM IST
सार

Samastipur News: सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने युवक द्वारा छेड़खानी के सवाल पर कहा कि अगर युवक छेड़खानी के उद्देश्य से घर में घुसा था तो उसके साथ मानवीय व्यवहार करने की बात किस कानून में लिखी है। उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन
Samastipur News: A youth who went to ask for wages was accused of molestation and tied to pole and beaten
युवक से अमानवीय व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में शुक्रवार को बकाया मजदूरी मांगने गए एक युवक को महिला से छेड़खानी का आरोप लगाकर लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा। उसके बाद उसका सिर और मूंछ भी छील डाली। यह घटना मथुरापुर थानाक्षेत्र के नगर बस्ती गांव की है। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित युवक इसी थानाक्षेत्र के नगर बस्ती वार्ड-8 मोहल्ले का महेश कुमार बताया गया है।
विज्ञापन

 
वहीं, पीड़ित महेश कुमार का कहना है कि इसी गांव के बैजनाथ शाह के यहां वह हलवाई का काम करता है। बैजनाथ हलवाई का ठेकेदार है, जिसके यहां पुराना आठ हजार रुपये बकाया थे। एक दिन पूर्व उससे बात हुई थी। तब उसने शुक्रवार को पैसा देने की बात बोलकर फोन कर बुलाया। जब वह पैसा लेने के लिए शुक्रवार को बैजनाथ के घर पर पहुंचा तो लोगों ने उल्टे उसे बिजली के खंभे से बांध दिया और लाठी से पिटाई की। फिर उसकी हजामत भी कर डाली। बाद में जब परिवार के लोगों को इसकी सूचना मिली तो पुलिस को सूचना देते हुए सभी लोग मौके पर पहुंचे। वहां महेश को बेहोशी की हालत में पाया। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, युवक की पिटाई और हजामत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में संतोष शाह समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ठेकेदार के बेटे संतोष कुमार शाह का कहना है कि महेश का लेनदेन उनके पिता बैजनाथ शाह से है, लेकिन वह उसके घर घुस आया और घर की महिलाओं से छेड़खानी की। उसके बाद हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर लोगों ने उसे बिजली के खंभे से बांध दिया और हाथ लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उसकी हजामत भी कर दी। संतोष का कहना है कि कोई भी व्यक्ति घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करेगा तो उसके साथ यही व्यवहार किया जाएगा और करना भी चाहिए।

 
सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। इस मामले में संतोष शाह समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक द्वारा छेड़खानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर युवक छेड़खानी के उद्देश्य से घर में घुसा था तो उसके साथ मानवीय व्यवहार करने की बात किस कानून में लिखी है। उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। पीड़ित के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। बाल काटे जाने का वीडियो उनके पास भी मिल गया है। इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed