फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur Nal Jal Yojana woman arrested for embezzling more than six lakhs she is wife of former ward member

नल जल योजना: बिहार में छह लाख से अधिक गबन के आरोप में एक महिला गिरफ्तार, पूर्व वार्ड सदस्य की है पत्नी

Mon, 27 Jan 2025 05:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले में नल जल योजना में गबन के आरोप में एक महिला गिरफ्तार हुई है। महिला पर छह लाख रुपये से अधिक गबन करने का आरोप है।

विज्ञापन
Samastipur Nal Jal Yojana woman arrested for embezzling more than six lakhs she is wife of former ward member
महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नल जल योजना में गबन के आरोप में ताजपुर पुलिस ने हरपुर भिंडी पंचायत (समस्तीपुर) के वार्ड तीन के पूर्व वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार पूर्व वार्ड सदस्य गांव के ललित नारायण राय की पत्नी अनुराधा देवी बताई गई है। अनुराधा पर नल जल योजना के 6.69 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। अनुराधा समेत 10 पूर्व वार्ड सदस्यों पर सरकार का एक करोड़ से अधिक रुपये गबन करने का आरोप है। 

विज्ञापन


मामले में सोमवार को हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार चौधरी द्वारा वर्ष 2022 में ताजपुर थाने में तत्कालीन बीडीओ के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिसिया अनुसंधान में 10 लोगों पर आरोप सत्य पाया गया। बताया गया है कि नल जल योजना में वार्ड क्रियान्वयन समिति को सीधी राशि उपलब्ध होती थी। लेकिन पूर्व वार्ड सदस्यों द्वारा उपलब्ध राशि के खर्च के बाद हिसाब नहीं दिया गया। न ही राशि सरकार के खाते में जमा की गई। इसके बाद इस मामले में 18 अप्रैल 2022 को प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन




इस मामले में हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड 1, 2, 3 और 6 के पूर्व वार्ड सदस्य उषा कुमारी, सपना कुमारी, मंजू देवी, अनुराधा देवी समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद इस मामले में अनुसंधान शुरू हुआ। पुलिसिया जांच में प्राथमिकी अभियुक्तों पर दोष सही पाया गया, जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने इस मामले में गिरफ्तारी का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड 3 की पूर्व वार्ड सदस्य अनुराधा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। लेकिन अधिकतर लोग घर से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा 
एएसपी संजय पांडे ने बतलाया कि पूर्व वार्ड सदस्यों पर मुख्यमंत्री नल जल योजना की राशि गबन करने का आरोप है। जांच में मामला सत्य पाया गया है। इसके बाद इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed