{"_id":"66cd9e42550f1e2e090be00d","slug":"samastipur-krishna-janmotsav-fair-begins-in-jitwarpur-people-come-from-far-to-see-meena-bazaar-well-of-death-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samastipur: जितवारपुर में कृष्ण जन्मोत्सव मेले की शुरुआत, मीना बाजार और मौत का कुआं देखने दूर से आते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samastipur: जितवारपुर में कृष्ण जन्मोत्सव मेले की शुरुआत, मीना बाजार और मौत का कुआं देखने दूर से आते हैं लोग
Tue, 27 Aug 2024 03:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:07 PM IST
सार
बिहार में समस्तीपुर शहर से सटे जितवारपुर में छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला का सोमवार रात स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होता है।
विज्ञापन
कृष्ण जन्मोत्सव मेला शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर शहर से सटे जितवारपुर में छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले का सोमवार रात स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जितवारपुर राधा कृष्ण मंदिर परिषद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जितवारपुर में दशकों से यह मेला रिवाज के रूप में चलता आ रहा है। उन्होंने आयोजन और स्थानीय लोगों को धन्यवाद और कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
बता दें कि इस मेले में जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। छह दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। समस्तीपुर कॉलेज और हाउसिंग बोर्ड मैदान में भव्य झूला से लेकर सर्कस तक लगाया जाता है।
विज्ञापन
मीना बाजार और मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र
छह दिवसीय इस मेले में बड़ा झूला के साथी मीना बाजार, मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र रहता है। जबकि स्थानीय कलाकारों द्वारा मिट्टी से बनाए गए खिलौने की भी इस मेले में खूब बिक्री होती है। छह दिनों तक विभिन्न जगहों के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। उद्घाटन समारोह के मौके पर स्थानीय विधायक के अलावा भाजपा के वरीय नेता मनोज कुमार गुप्ता, राजद की जिला अध्यक्ष रोमा भारती, समाजसेवी अवधेश राय उर्फ मास्टर साहब वार्ड आयुक्त रामबदन राय और शंभू राय के साथ ही आयोजन समिति के रामकुमार राय, उपेंद्र राय, राकेश कुमार ठाकुर आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हसनपुर में प्रजापति समाज द्वारा भी लगाया गया भव्य मेला
जितवारपुर के ही हसनपुर में प्रजापति समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस समाज के लोगों द्वारा भी यहां करीब 100 साल से कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर भाव मेला का आयोजन किया जाता है। इस जगह पर सिर्फ मिट्टी के बने खिलौने की बिक्री की जाती है। जहां बड़ी संख्या में जिले से लोगों की भीड़ जुटती है।