फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Firing after dispute between friends at liquor party; youth seriously injured, one arrested

Bihar: शराब पार्टी में दोस्तों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी; युवक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर, एक गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2024 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Oct 2024 08:55 PM IST
सार

Samastipur News: एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी में दीपक शाह गंभीर रूप से घायल हो गया है और पटना में उसका इलाज चल रहा है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Samastipur: Firing after dispute between friends at liquor party; youth seriously injured, one arrested
घायल युवक का पटना में इलाज चल रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के मोहनपुर थानाक्षेत्र के मुर्गिया चक में शुक्रवार रात चार दोस्तों के बीच हुई शराब पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी हो गई। इस घटना में दीपक शाह नामक युवक को सीने में गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपक मोहिउद्दीन नगर थानाक्षेत्र निवासी चंद्रभूषण शाह का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, दीपक शाह अपने तीन दोस्तों राहुल पंडित, राहुल कुमार और अंशु कुमार के साथ स्वतंत्रता सेनानी आश्रम के पास शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और राहुल पंडित ने अचानक गोली चला दी। गोली लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
पुलिस को मौके से शराब की खाली बोतलें मिली हैं, जिससे यह साफ होता है कि घटना से पहले वहां शराब पार्टी चल रही थी। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गोलीबारी में दीपक शाह गंभीर रूप से घायल हो गया है और पटना में उसका इलाज चल रहा है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पार्टी किस कारण से आयोजित की गई थी, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed