फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Daughter-in-law killed by beating with sticks mother-in-law serious cousin father-in-law arrested

Bihar News: समस्तीपुर में लाठी-डंडों से पीटकर बहू की हत्या, सास गंभीर; चचेरा ससुर गिरफ्तार, जानें मामला

Sat, 26 Oct 2024 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Oct 2024 02:15 PM IST
सार

Samastipur News: पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि घटना के पीछे नई झाड़ू की जगह पुराना झाड़ू रखने की बात सामने आई है, जिससे यह विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Samastipur: Daughter-in-law killed by beating with sticks mother-in-law serious cousin father-in-law arrested
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के पटोरी थानाक्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना घटी। जहां आपसी विवाद में पाटीदारों ने मानती देवी और उनकी बहू कविता देवी को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कविता देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि मानती देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 
झाड़ू को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, यह विवाद नई झाड़ू की चोरी को लेकर हुआ। चांदपुर धमौन गांव निवासी मनीष कुमार की मां मानती देवी ने शुक्रवार को एक नई झाड़ू खरीदी थी और उसे घर के आंगन में रख दिया था। लेकिन बाद में जब उन्होंने देखा कि उनकी नई झाड़ू की जगह किसी ने पुराना झाड़ू रख दिया है, तो उन्होंने गुस्से में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस बात पर उनकी चचेरी गौतनी संगीता देवी और जावत लक्ष्मण कुमार, मोहन कुमार और चचेरा ससुर जुलूम राय ने लाठी-डंडे से मानती देवी पर हमला कर दिया। जब उनकी बहू कविता देवी बीच-बचाव करने आई तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन

 
इस हमले के बाद दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के सदस्यों ने उन्हें तत्काल पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान कविता देवी की मौत हो गई, जबकि मानती देवी की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
आरोपी से की जा रही पूछताछ
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जुलूम राय को गिरफ्तार कर लिया है। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि घटना के पीछे नई झाड़ू की जगह पुराना झाड़ू रखने की बात सामने आई है, जिससे यह विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।

 
ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों में इस बर्बर घटना को लेकर आक्रोश है और लोग कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक मामूली विवाद ने जानलेवा हिंसा का रूप ले लिया, जो बेहद निंदनीय है। ग्रामीणों ने इस मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed