फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur Crime: Violent clash over dinner, retired teacher beaten to death; tension in area due to incident

Bihar Crime: भोज खाने को लेकर हिंसक झड़प, रिटायर्ड शिक्षक की पीट-पीट कर हत्या; घटना से इलाके में तनाव

Tue, 18 Feb 2025 07:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Feb 2025 07:11 PM IST
सार

Samastipur Crime: पुलिस ने बताया कि भोज खाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई थी, जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Samastipur Crime: Violent clash over dinner, retired teacher beaten to death; tension in area due to incident
मृतक प्रेमचंद महतो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

समस्तीपुर जिले में भोज खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद गांव के कुछ लोगों ने एक रिटायर्ड शिक्षक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव में सोमवार रात हुई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय प्रेमचंद महतो के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
भोज में विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट
जानकारी के मुताबिक, गांव के ही विपिन राय के भतीजे की शादी को लेकर घृतधारी मटकोर कार्यक्रम में भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में प्रेमचंद महतो के बड़े भाई दिन चंद्र महतो भी भोजन करने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों से उनका किसी बात पर विवाद हो गया, जो जल्द ही झगड़े में बदल गया। झगड़े के दौरान लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
जब प्रेमचंद महतो को अपने भाई के साथ हुई इस मारपीट की जानकारी मिली, तो वह उनसे मिलने के लिए निकल पड़े। लेकिन रास्ते में ही आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिवारवालों को जब प्रेमचंद महतो पर हुए हमले की खबर मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
 
उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
 
घटना की सूचना मिलने पर रोसड़ा की डीएसपी सोनल कुमारी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि भोज खाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई थी, जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ने कहा कि इस मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार से आवेदन मांगा गया है। जैसे ही आवेदन मिलेगा, प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 
गांव में तनाव का माहौल
इस घटना के बाद बारी गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का भी कहना है कि भोज में हुए मामूली विवाद को लेकर इस तरह की हिंसा होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed